खेल

MS Dhoni पर मानहानि का केस दर्ज, केस करने वालों पर धोनी ने लगाया था आरोप

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायाल में मानहानि का केस दर्ज हुआ है. आरका स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास की ओर से ये केद दर्ज कराया गया है. महेंद्र सिंह धोनी ने इन दोनों के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला रांची कोर्ट में दर्ज कराया था.

मिहिर और उसकी पत्नी ने दायर की याचिका

मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने अपनी याचिका में कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और उनके करीबियों की ओर से जो बयान दिए जा रहे हैं, वह अपमानजनक है. उन्हें रोका जाए. इसके अलावा याचिका में मिहिर दिवाकर को लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिस तरह से खबरें चलाई जा रही हैं, उन्हें हटाने का भी अनुरोध हाईकोर्ट से किया गया है.

बता दें कि धानी की ओर से दायर कराए गए केस में मिहिर दिवाकर पर एक बिजनेस पार्टनर के रूप में 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने की बात कही गई है. इसको लेकर महेंद्र धोनी ने रांची के सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर और उनकी प्तनी सौम्या दास पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. इस केस में धानी ने कहा है कि मिहिर दिवाकर की कंपनी आरका स्पोर्ट्स के साथ देश-विदेश में क्रिकेट एकेडमी खोरने को लेकर करार किया था. धोनी के आरोप के मुताबिक, धोनी ने यह एग्रीमेंट वापस ले लिया था. इसके बाद भी दिवाकर ने अकादमियां खोलीं, जिसमें एमएस धोनी के नाम का इस्तेमाल किया है.

ये भी पढ़ें- ICC Ranking में यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल ने लगाई छलांग, एक ने टॉप 5 तो दूसरे ने टॉप 10 में बनाई जगह

एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर को भेजा था नोटिस

महेंद्र सिंह धोनी ने वकील के माध्यम से मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी के मामले में लीग नोटिस भेजा था. जानकारी के मुताबिक, इस नोटिस के जवाब मिहिर ने दिया था. इसमें मिहिर दिवाकर ने कहा है कि धोनी को ही उन्हें पांच करोड़ रुपये देने हैं.

धोनी के करीबी रहे हैं मिहिर दिवाकर

जानकारी के मुकाबिक मिहिर दिवाकर और महेंद्र सिंह धोनी काफी करीबी रहे हैं. मिहिर दिवाकर ने साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. महेंद्र सिंह धोनी और दिवाकर एक साथ रणजी मैच भी खेले हैं. आरका स्पोर्ट्स कंपनी के जिस करार को लेकर विवाद है, उसके अनुसार मिहिर दिवाकर कंपनी के फाउंडर हैं. वहीं उनकी पत्नी सौम्या दास डायरेक्टर हैं. जबकि, महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बताया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

9 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

34 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

41 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

42 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

60 minutes ago