मनोरंजन

Shahrukh Khan Mannat: शाहरुख की ‘मन्नत’ का बदल गया लुक, लगी डायमंड की नेमप्लेट्स, फैंस करा रहे फोटोशूट

शाहरुख खान के मन्नत के गेट के ठीक बाहर दोनों तरफ नई नेम प्लेट लग चुकी हैं, जिसमें हीरे जड़े हुए हैं. नेम प्लेट के साथ मन्नत के बाहर का गेट भी चेंज हो चुका है. सोशल मीडिया पर मन्नत की हीरों से जड़ी नई नेम प्लेट और गेट के फोटोज वायरल हो रहे हैं.

शाहरुख खान के घर मन्नत के गेट पर लगी न्यू नेम प्लेट

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का अंदाज काफी रॉयल है. वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. शाहरुख काफी लग्जरी जिंदगी जीते हैं, जिसकी गवाही उनका आलीशान घर मन्नत देता है.

बता दें कि किंग खान का घर मन्नत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है. अब एक्टर ने अपने घर में कुछ बदलाव कराए हैं. उन्होंने एक बार फिर अपने घर मन्नत की नेम प्लेट को चेंज करवा दिया है. इसी साल अप्रैल में एक्टर ने नया नेम प्लेट लगावाया था, जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने जो नया नेम प्लेट लगवाया है, वो कुछ ऐसा दिखता है. इस न्यू प्लेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

शाहरुख के घर की पुरानी प्लेट

इस नेम प्लेट को शाहरुख खान ने इसी साल अप्रैल में लगाया था. जानकारी के मुताबिक इसे खुद शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने डिजाइन किया था.

मन्नत की प्लेट के आगे फैंस ने दिए थे पोज

उस वक्त इस प्लेट को देखने के लिए फैंस का तांता लग गया था. इस फोटो में एक फेन शाहरुख खान के घर के बाहर पोज देता नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के घर की कीमत लगभग 200 करोड़ के आसापस है. यह घर हर तरह की सुविधाओं से लैस है.

शाहरुख खान के बंगले की खासियत

मन्नत एक 6 मंजिला सी फेसिंग बंगला है, जिसमें लिविंग रूम, लाइब्रेरी, बेडरूम, प्ले एरिया, प्राइवेट बार, स्विमिंग पूल मौजूद है.

पठान समेत इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं. इस मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी. इसके अलावा वो फिल्म डंकी में अपना जलवा बिखेरेंगे. फैंस शहरुख की सभी अपकमिंग फिल्मों में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

55 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago