यूटिलिटी

अरहर की दाल के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है बड़ी परेशानी

दाल का नाम आते ही सबसे पहले हमारे मन में पीले रंग की अरहर दाल का नाम आता हैं. यह दाल हर किसी के घर पर बनती है. यह प्रोटीन से भरपूर होती हैं और हमारी डाइट का अहम हिस्सा भी माना-जाता हैं. इस दाल के सेवन करने से हमारी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती हैं. अरहर की दाल गर्म तासीर की होती हैं और इसका सेवन सर्दी में बेहद फायदेमंद होता हैं. इसमें पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं.

वैसे यह दाल सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है उतनी ही नुकसान भी पहुंचा सकती है. अगर सेवन गलत चीजों के साथ हुआ तो यह हानिकारक भी है. कुछ चीजों के साथ सेवन करने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. हमारे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, अरहर की दाल के साथ कुछ चीजों का सेवन शरीर पर ज़हर की तरह असर करता है. आइए जाने कि अरहर दाल के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

दाल के साथ मांसाहारी फूड्स से रहें दूर:

अरहर की दाल का सेवन हम दोपहर और रात के खाने में करते हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप दिन या फिर रात के भोजन में अरहर दाल के साथ मांसाहारी फूड्स का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इन दोनों फूड में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो हमारे पाचन को बिगाड़ सकता है. साथ में सेवन करने से पाचन परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए साथ में सेवन न करें.

दाल के साथ अंडा बढ़ा सकता है परेशानी:

अरहर दाल और अंडा को एक साथ अगर आपने साथ में खाया तो फूड प्वाइजनिंग की परेशानी हो सकती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक, दोनों भोजन में प्रोटीन भरपूर है जो पेट दर्द और उल्टी का कारण बन सकता है. अगर आप भोजन में दाल का सेवन कर रहे हैं तो अंडा से परहेज करें.

दाल के सेवन के बाद दूध पीना जहर जैसा असर करता है:

अरहर दाल के सेवन के बाद अगर आप दूध का भी सेवन करते हैं, तो आपके पाचन तंत्र पर प्रेशर पड़ता है. आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक दाल खाने के बाद दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें और एक-दूसरे के विरुद्ध भोजन का सेवन नहीं करें.

Satwik Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago