मनोरंजन

Shehnaaz Gill Photoshoot: डीप फ्रंटओपन नेक ड्रेस में शहनाज गिल की बला की खूबसूरती…देखें तस्वीरें

Shehnaaz Gill Photoshoot: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. बिग बॉस-13′ से खुद अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज ने अपनी क्यूटनेस से दर्शकों के दिल अपनी अलग जगह बनाई है. वहीं एक बार फिर शहनाज गिल ने ब्लैक ड्रेस में अपने फैंस का दिल जीत लिया है.

उनके फैंस एक्ट्रेस के लिए कुछ भी करने को तैयार है. यही वजह है कि वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस शहनाज गिल पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. शहनाज भी आए दिन अपनी पोस्ट से फैंस को एंटरटेन करती नजर आती हैं.

शहनाज गिल हर बार अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं.

शहनाज गिल करियर

शहनाज गिल  ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे एक पंजाबी अभिनेत्री के रूप में फेमस हो गई, साल 2015 में शहनाज पहली बार एक संगीत वीडियो में दिखाई दी थी और वो वीडियो (वीडियो का नाम शिव दी किताब) गुरविंदर बराड़ द्वारा बनाई गई थी उसके बाद से उन्होंने कई सारी म्यूजिक वीडियो में  अपनी अहम भूमिका निभाई है जैसे- यस बेबी, लाख लाहन्ता, यारी आदि.

ये भी पढ़ें- virat Kohli-Anushka Sharma Bungalow: कैसा दिखता है अनुष्का-कोहली का आलीशान बंगला? देखें Inside Photos

उन्हें मुख्य प्रसिद्धि कंवर चंचल द्वारा बनाई गई म्यूजिक वीडियो “मजे दी जत्ती” द्वारा प्राप्त हुई, लेकिन इन्होने अपने करियर में काफी सफलता हासिल की है, शहनाज ने कई सारे पंजाबी गीत भी गाए जो बहुत ही प्रसिद्ध हुए. उन्होंने साल 2019 में बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अपना कदम रखा और काला शाह काला के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट भी रही है.

शहनाज गिल बिग बॉस 13

शहनाज विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के भी हिस्सा ले चुकी हैं, जिसमें उन्होंने अपने मजाकिया स्वभाव और पंजाबी रवैया से सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया हैं.

शहनाज गिल पर हुए विवाद

शहनाज गिल के पूरे करियर में सिर्फ एक ही विवाद रहा है. इन्होंने साल 2019 में अभिनेत्री हिमांशी खुराना पर एक टिप्पणी की थी जिस कारण से उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, हिमांशी खुराना का एक गाना “आई लाइक इट” शहनाज को पसंद नहीं आया था जिसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर हिमांशी के बारे में कई सारी उल्टी-सीधी बातें कहीं, और इसी कारण शहनाज और हिमांशी आपस में बहुत लड़ी. जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बहुत ज्यादा बदनाम किया और इसी के चलते ये दोनों अभिनेत्रियाँ काफी सुर्खियों में रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

7 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

11 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

14 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

24 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

33 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

36 minutes ago