शेखर सुमन और कंगना रनौत
Shekhar Suman: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ और विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं. खासतौर पर उनके रिलेशनशिप्स ने काफी सुर्खियां बटोरी है. एक वक्त था जब कंगना दिग्गज एक्टर शेखर सुमन के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन को भी डेट कर रही थी. पिछले कुछ समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई सेलेब्स राजनीति में शामिल हुए है.
जिसमें कंगना रनौत का भी नाम शामिल है साथ ही रुपाली गांगुली के बाद अब शेखर सुमन भी बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए हैं. मंगलवार को शेखर जो कांग्रेस पार्टी में थे उन्होंने अब बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. पार्टी ज्वाइन करने के बाद शेखर ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह इलेक्शन कैंपेन में कंगना रनौत को ज्वाइन करेंगे जो उनके बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड थी. आइए जानते हैं उन्होंने इसके बारे में क्या कहा?
दरअसल, कंगना को भी लोक सभा इलेक्शन के लिए टिकट मिली है. वह मंडी से इलेक्शन लड़ने वाली है. इस दौरान एक इंटरव्यू में शेखर ने कंगना रनौत का सपोर्ट करते हुए कहा वह उनके साथ इलेक्शन कैंपेन में ज्वाइन करने के लिए तैयार है. अगर वह बुलाएंगी तो. उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल उनकी जिम्मेदारी है और मेरा हक भी है की में उन्हें सपोर्ट करू.
शेखर सुमन ने कंगना रनौत को लेकर कहा की एक समय था जब कंगना और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन एक दूसरे को डेट करते थे. दोनों की मुलाकात डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म राज: द मिस्ट्री कन्टिन्युज के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. 2008 में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था और डेटिंग के एक साल बाद कंगना और अध्ययन का बहुत गंदा वाला ब्रेकअप हो गया. ये ब्रेकअप इतना खराब था कि देशभर को दोनों के बीच की लड़ाई देखने को मिली.
साल 2009 में अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का ब्रेकअप हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी. 2017 में अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत के खिलाफ इंटरव्यू दिया था. अध्ययन और कंगना के इस पब्लिक ब्रेकअप में एक्टर ने कंगना पर कई बड़े आरोप लगाए. अध्ययन का कहना था कि कंगना रनौत उनके साथ मारपीट करती थी. इतना ही नहीं अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने जैसा इल्जाम भी लगाया था. वहीं कंगना ने मारपीट के इल्जाम पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि अध्ययन 95 किलो के है और मैं 49 किलो की. मैं उन्हें कैसे मार सकती थी. लेकिन अब जब मैं उस बारे में सोचती हूं लगता है हाथ उठा ही देना चाहिए था.
शेखर सुमन अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर सुर्खियों में है. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज में शेखर के काम की काफी तारीफ हो रही है. इसमें शेखर और मनीषा कोइराला का ओरल इंटीमेट सीन भी काफी चर्चा में है. हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हुई थी. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी जैसे कई कलाकार शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…