Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हीरामंडी में शेखर सुमन के साथ ओरल इंटीमेट सीन पर मनीषा कोइराला ने किया ये खुलासा! बोलीं- इंटीमेट का पता था लेकिन…

Manisha Koirala On Intimate Scene With Shekhar Suman: मनीषा कोइराला ने बताया कि शेखर सुमन के साथ जब ओरल सेक्स सीन होना था तो उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं थी…

Manisha Koirala On Oral Sex Scene With Shekhar Suman

Manisha Koirala On Oral Sex Scene With Shekhar Suman

Manisha Koirala On Oral Intimate Scene With Shekhar Suman: इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ खूब सुर्खियां बटोर रही है. ये वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इसमें कई सितारों ने काम किया है और अब सभी अपने अपने एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच सीरीज की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जो कि इसमें ‘मल्लिका जान’ का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने भी ऐसा ही अपना एक किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हीरामंडी में शेखर सुमन के साथ ओरल इंटीमेट सीन के बारे में बताया है.

मनीषा कोइराला ने किया ये खुलासा? (Manisha Koirala On Oral Intimate Scene With Shekhar Suman)

बता दें मनीषा कोइराला ने खुलासा किया कि शेखर सुमन के साथ उनका जो बग्गी में इंटीमेट सीन होना था, उस सीन के बारे में उन्हें पूरी तरह से सब कुछ नहीं पता था. एक्ट्रेस ने बताया कि शेखर सुमन के साथ बग्गी में जब यह सीन होना था तो उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन रिहर्सल के दौरान उन्हें शायद कुछ नया लगा. यानी कि उन्हें इंटीमेट सीन होना है ये पता था लेकिन कैसा होना है, उसका आईडिया नहीं था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shekhar Suman (@shekhusuman)

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता रितेश देशमुख से लेकर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा तक, वोट डालने पहुंचे ये सितारे, देखें Videos

ये है फिल्म का सीन

वहीं बात करें उस सीन के बारे में तो उसमें जुल्फिकार यानि शेखर सुमन नशे में धुत होकर मनीषा कोइराला यानी मल्लिका जान के पास जाते हैं. वो इस कदर नशे में होते हैं कि चलती बग्गी के बाहर पेशाब करते हैं और उसके बाद वह हवा में ही ओरल सीन करने लगते हैं. उन्हें यह भी नहीं पता होता कि मल्लिका जान कहां बैठी हैं, जबकि मनीषा दूसरी तरफ उनकी पीठ के पीछे बैठी होती हैं और जुल्फिकार ये सोचते हैं कि वो मल्लिका जान के साथ इंटीमेट हो रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital