मनोरंजन

वेडिंग एनिवर्सरी पर Shipla ने Raj Kundra पर लुटाया प्यार, ऐसी रही है दोनों की लव स्टोरी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में एक से हैं. उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी. आज कपल के इस खास मौके पर दोनों अपना 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर शिल्पा ने राज कुंद्रा संग अपनी कईं रोमांटिक तस्वीरों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने पति को शादी की सालगिरह की बधाई दी है.

राज कुंद्रा के साथ शेयर किया फोटोज

शिल्पा ने राज कुंद्रा संग अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाकर जो वीडियो शेयर की है उसमें वो राज संग कुछ रोमांटिक पलों को एंजाॅय करती हुई नजर आ रही हैं. इस क्यूट से वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है- ’14 साल. तुम्हें बहुत सारा प्यार, मेरी कुकी. यू आर माई हैप्पी प्लेस, राज कुंद्रा, एनिवर्सरी, ग्रेटिट्यूड, टूगेदरनेस, हसबैंडलव.’

राज कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में शिल्पा को किया विश

वहीं शिल्पा के अलावा राज कुंद्रा ने भी इस खास मौके पर एक बेहद ही प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी लविंग वाइफ को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है. राज ने अपने इंस्टाग्राम पर शिल्पा के साथ अपनी शादी से लेकर अब तक की कुछ तस्वरों का कोलाज बनाया है, जिसमें शादी से अब तक कितने महीने, कितने हफ्ते और कितने दिन हुए वो लिखा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने कैप्शन में लिखा है- ’14 साल एंड यू स्टिल जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉऊ! 14वीं सालगिरह मुबारक हो शिल्पा शेट्टी, ब्लेस्ड, वाइफ, एंजल लव.’

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

बता दें कि साल 2007 में रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ के सीजन 5 के दौरान शिल्पा राज से मिली थीं. इसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी. फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. इसके बाद एक दिन राज ने शिल्पा को 5 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाकर सबके सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया. फिर दोनों ने 22 नवंबर, 2009 को शादी कर ली. शादी के बाद दोनों की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े दिखे. आज ये कपल हैपिली मैरिड हैं. दोनों के एक बेटा और एक बेटी है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago