Shraddha Kapoor Unwell
Shraddha Kapoor Unwell: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ की तैयारियों में व्यस्त हैं. इस फिल्म का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच श्रद्धा कपूर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस को उनकी थोड़ी चिंता हो गई है. दरअसल, एक्ट्रेस की तबियत कुछ तक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह लखनऊ के लिए निकलीं हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में लखनऊ की अपनी फ्लाइट से एक फोटो शेयर की. फोटो में श्रद्धा को नारंगी रंग का टॉप और फिरोजी रंग की जैकेट में देखा जा सकता है. उन्होंने सर्जिकल फेस मास्क भी पहना हुआ है. उन्होंने अपने लुक को ट्रांसपेरेंट चश्मे के साथ पूरा किया. वहीं एक्ट्रेस एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘तबीयत डाउन है, लेकिन लखनऊ आना है, तो आना है.’ बता दें कि एक्ट्रेस एक ब्रांड इवेंट के लिए लखनऊ गई हैं.
कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर राहुल के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ‘दिल रख ले नींद तो वापस कर दे यार.’
यह भी पढ़ें : सुरों के सरताज नुसरत फतेह अली खान का आखिरी एल्बम रिलीज के लिए तैयार, इस तारीख को होगा Release
वहीं बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस को पिछली बार रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी में मक्कार में देखा गया था. साथ ही अब वह अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी स्त्री 2’ में एक रहस्यमयी महिला की भूमिका को दोहराती नजर आएंगी. यह फिल्म 2018 की हिट फिल्म स्त्री का सीक्कल है, जिसमें राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने काम किया था.
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…