बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
सर्दियों के कपड़ों को ऐसे सही से संभालें
Woollen Clothes Packing: सर्दियों का मौसम लगभग खत्म हो रहा है लोगों ने गर्मियों के कपड़ों को वापिस से वॉर्डरोब से निकालना शुरू कर दिया है और सर्दियों के कपड़ों को पैक करके रखना भी शुरू कर दिया है. लेकिन सवाल यह है कि गर्म कपड़े काफी मोटे होते हैं इनके साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि आखिर कपड़ों को किस तरह से संभाल कर रखा जाए जिससे की कपड़े ज्यादा स्पेस न लें और खराब न हों. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की सर्दियों में ऊनी कपड़ों को पैक करने से पहले किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए आइए जानते हैं.
सर्दियों के कई कपड़े ऐसे होते हैं, जो घर पर ही धुल कर साफ किए जा सकते हैं. ऐसे में जब कपड़ों को संदूक में रखने की बारी आती है तो अधिकतर घरों में उन्हें धोकर और धूप में सुखा कर रख दिया जाता है. लेकिन आपको ऊनी कपड़ों को संदूक में रखने से पहले अच्छी तरह से सूखा लेना चाहिए और उन्हें ब्रश करके ही रखना चाहिए. जिन कपड़ों में ब्रश नहीं किया जा सकता है, उन्हें आप अच्छे से झाड़ कर रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप कपड़ों को धूप में सुखाते हैं तो उनमें डस्ट जम जाते हैं. इन्हें कपड़ों से निकालना बेहद जरूरी होता है.
कई लोगों कि यह शिकायत होती है कि वूलन पर आयरन करने की वजह से कपड़ा प्रेस पर चिपक जाता है या प्रेस ठीक से कपड़े पर नहीं चलती है. लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो बेहतर होगा कि आप स्टीम आयरन का इस्तेमाल करें. इससे आप इन समस्याओं से बच सकते हैं और आपके कपड़े आसानी से प्रेस भी हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपना वजन तो यहां जानिए उपाय, चावल या रोटी क्या है कारगार
कुछ लोग कपड़ों को सीधा प्लास्टिक बैग्स में रख देते हैं. लेकिन इससे कपड़े खराब हो सकेत हैं. इसलिए सर्दियों के कपड़ों को संभालते समय पहले इसे अखबार में रखें और फिर किसी प्लास्टिक बैग के अंदर डालें. अगर आप एक साथ कपड़े रख रहे हैं तो उसके बीच में पेपर जरूर लगाएं. इससे कपड़ों के अंदर नमी, सीलन या फिर फंगस नहीं आएगी.
ज्यादातर लोग कपड़ों के बीच नेफ्थलीन बॉल्स रख देते हैं, लेकिन ये तरीका गलत है. आपको बैग या बॉक्स के किनारों पर नेफ्थलीन बॉल्स डालनी चाहिए. अगर कपड़ों के बीच रख रहे हैं तो किसी प्लेन व्हाइट पेपर या कॉटन के कपड़े में रैप करके रखें. जरूरत से ज्यादा नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल न करें इससे बहुत महक आती है.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…