मनोरंजन

Sidharth-Kiara Wedding: एक-दूजे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, सात वचन के साथ पूरे हुए फेरे, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अब पति-पत्नी बन गए हैं.  जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक खूबसूरत समारोह में एक्टर-एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गए. इस शाही शादी में मौजूद दोनों परिवारों के सदस्यों और मेहमानों ने कपल को आशीर्वाद दिया.

सिद्धार्थ-कियारा ने फॉलो किया सीक्रेट शादी का ट्रेंड

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी हो गए हैं. उन्होंने मंगलवार 7 फरवरी को सात फेरे लिए. खास बात यह रही की इस स्टार कपल ने भी अन्य बॉलीवुड कपल  विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, रणबीर-आलिया और केएल राहुल-अथिया शेट्टी जैसे दोपहर में सीक्रेट शादी रचाई. बता दें कपल ने अपनी शादी सीक्रेट रखी और जहां उनकी शादी हो रही वहां मेहमानों के लिए नो-फोन पॉलिसी लागू थी.

सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई शादी, देखें PHOTOS

ये भी पढ़ें: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! कोर्ट ने जारी किया वारंट, वेतन रोकने का भी आदेश

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में इस जोड़े की आधिकारिक तौर पर शादी हो गई है. इसके बाद रिसेप्शन होगा. बता दें सोमवार को हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस स्टार कपल ने शेरशाह में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रशंसकों को दीवाना बना दिया था. इस जोड़ी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी, जो हर गुजरते दिन के साथ और मजबूत होती गई. हालांकि उन्होंने अपनी शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना, जिसमें उनके परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों की मेजबानी की गई थी.

रिसेप्शन की जानकारी आई सामने
सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन को लेकर भी जानकारियां सामने आने लगी हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 8 फरवरी को प्राइवेट जेट से दिल्ली जाएंगे. यहां दोनों अपने करीबी रिश्तेदारों को 9 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी देंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 minute ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

10 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

33 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

34 minutes ago