राहुल गांधी और केशव प्रसाद मौर्य
Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘ठग’ बताया था. केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे बड़े सूबे के मुखिया के बारे में राहुल गांधी को यह नहीं कहना चाहिए. राहुल गांधी का यह बयान दर्शाता है कि उनका बचपना नहीं गया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने गैर-जिम्मेदाराना और उत्तर प्रदेश का अपमान करने वाला बयान को वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है. उन्होंने सामाजिक संगठनों के ‘भारत जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते… वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’
कार्यक्रम में मौजूद महिला ने उनसे सवाल किया था कि उत्तर प्रदेश में जो ‘धर्म की आंधी’ चल रही है, इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है, यह धर्म नहीं है, मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है, हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं, कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ,’’
राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में भाजपा जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है. उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति तपस्या करना बंद कर देता है तो उसके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है. गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, जबकि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके विपरीत हैं. उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह छोटा एवं पहला कदम है, आगे और भी प्रयास किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…