मनोरंजन

…तो आपके पुरानी यादों को ताजा करने के लिए प्रसार भारती ला रहा है OTT चैनल ‘WAVES’, SRK का ये शो होगा Relaunch

भारत के प्रतिष्ठित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने ओटीटी क्षेत्र में कदम रख लिया है. गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ को लॉन्च किया. इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू जैसे गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे.

एक सरकारी बयान के अनुसार हाल ही में लॉन्च इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य क्लासिक कंटेंट को नए तरीके से पेश कर आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को फिर से ताजा करना है. इसमें ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘शक्तिमान’ और ‘हम लोग’ जैसे फेमस टीवी शो दिखाए जाएंंगे. इसके अतिरिक्त इसमें समाचार, डॉक्यूमेंट्री और क्षेत्रीय सामग्री भी दिखाई जाएगी.

12 से अधिक भाषाओं के साथ आएगा WAVES

‘वेव्स’ एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया जैसी 12 से अधिक भाषाओं में भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ शामिल करते हुए समावेशी भारत की कहानियां दिखाई जाएंगी.

On Demand वीडियो का भी होगा ऑप्शन

इसमें 10 से ज्‍यादा मनोरंजन के तरीके होंगे और यह वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए कई ऐप इन ऐप इंटीग्रेशन और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग भी उपलब्ध कराएगा.

कंटेंट क्रिएटर्स को भी दिया अपना प्लेटफॉर्म

वेव्स ने नेशनल क्रिएटर अवार्डी कामिया जानी, आरजे रौनक, श्रद्धा शर्मा और अन्य सहित कंटेंट क्रिएटर्स को भी अपना प्लेटफॉर्म दिया है. इसने फिल्म और मीडिया कॉलेजों जैसे कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) अन्नपूर्णा और एएएफटी के छात्रों की ग्रेजुएशन फिल्मों के लिए अपना पोर्टल खोल दिया है. 55वें आईएफएफआई में युवा फिल्म निर्माताओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ मंच पर नागार्जुन और अमला अक्किनेनी द्वारा अन्नपूर्णा फिल्म और मीडिया स्टूडियो की छात्र स्नातक फिल्म ‘रोल नंबर 52’ दिखाई जाएगी.

नए अवतरण में दिखेगा शाहरुख खान का शो फौजी

1980 के दशक में शाहरुख खान के मशहूर शो फौजी का आधुनिक रूपांतरण ‘फौजी 2.0’ और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर की ‘किकिंग बॉल्स’ सहित कई अन्य शो इसमें देखने का मिलेंगे. इस प्लेटफॉर्म पर अयोध्या से प्रभु श्रीराम लला की आरती लाइव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने की जाने वाली मन की बात जैसे कई अन्य लाइव कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे.

गेम्स भी होंगे शामिल

वेव्स पर अन्य फिल्मों और शो में ‘मंकी किंग: द हीरो इज बैक’, विपुल शाह का थ्रिलर शो ‘भेड़ भारम’, पंकज कपूर अभिनीत पारिवारिक ड्रामा ‘थोड़े दूर थोड़े पास’, कैलाश खेर का संगीत रियलिटी शो भारत का ‘अमृत कलश’ और कॉरपोरेट सरपंच, दशमी और करियाथी, जानकी जैसी फिल्में शामिल हैं. वेव्स में डॉगी एडवेंचर, छोटा भीम, तेनालीराम, अकबर बीरबल जैसे एनिमेशन प्रोग्राम और कृष्णा जंप, फ्रूट शेफ, राम द योद्धा, क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट जैसे गेम भी होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

29 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

30 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago