मनोरंजन

कोई कंडक्टर था तो कोई वॉचमैन… ये हैं बॉलीवुड के वो स्टार, जिनकी कहानी सुन पिघल जाएगा आपका दिल

Bollywood Superstars Struggling Stories: बॉलीवुड के कई स्टार्स आज अपनी मेहनत और संघर्ष के कारण इंडस्ट्री में सफल और मशहूर हैं. इन सितारों की सफलता के पीछे बहुत संघर्ष की कहानियां छुपी हुई हैं. एक समय था जब ये सितारे साधारण नौकरी करते थे, लेकिन आज ये लोग इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम बन चुके हैं. इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं इन स्टार्स की प्रेरणादायक संघर्ष की कहानियां.

शाहरुख खान

शाहरुख खान, जिन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है, आज इंडस्ट्री के सबसे महंगे और मशहूर सितारों में गिने जाते हैं. लेकिन उनका रास्ता आसान नहीं था. फिल्मों में आने से पहले शाहरुख खान एक टूरिस्ट गाइड के रूप में काम करते थे. उनका संघर्ष ही था जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. आज वह जिस स्थान पर हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है.

रजनीकांत (Bollywood Superstars Struggling Stories)

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके फैंस भगवान के समान मानते हैं. उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है. लेकिन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रजनीकांत एक बस कंडक्टर थे. वह बस में टिकट काटते थे और अपनी रोजी-रोटी के लिए कुली का काम भी करते थे. बहुत ही गरीबी में जन्मे रजनीकांत ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और आज वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं.

यह भी पढ़ें : सोनू सूद की ‘फतेह’ में दिखेगा Yo Yo Honey Singh का जादू, ‘हिटमैन’ की बताई रिलीज डेट

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार, जिन्हें बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से जाना जाता है उन्होंने भी अपने संघर्ष के दौर से गुजर चुके हैं. फिल्मों में आने से पहले वह शेफ का काम करते थे और फिर मार्शल आर्ट्स के ट्रेनर बने. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया. आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल और मेहनती अभिनेताओं में से एक हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की संघर्ष की कहानी भी प्रेरणादायक है. वह इंडस्ट्री में आने से पहले एक वॉचमैन के तौर पर काम करते थे और साथ ही केमिस्ट की दुकान पर भी काम किया. नवाजुद्दीन ने छोटे-छोटे रोल्स से अपनी शुरुआत की थी, लेकिन आज वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

पंकज त्रिपाठी (Bollywood Superstars Struggling Stories)

पंकज त्रिपाठी, जिनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है, उन्होंने भी इंडस्ट्री में आने से पहले काफी संघर्ष किया. वह अपने संघर्ष के दिनों में बावर्ची की नौकरी करते थे. पंकज ने छोटे-छोटे रोल्स किए, लेकिन उनकी मेहनत और परफॉर्मेंस ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. आज वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago