मनोरंजन

अजय देवगन ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, शुरू हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Son Of Sardaar 2: साल 2012 में रिलीज हुई अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल लाने की तैयारी हो रही है. जी हां आपको बता दें कि अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. मंगलवार को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसका खुला ऐलान किया. आइए हम आपको बताते हैं पूरी खबर…

‘सन ऑफ सरदार 2’

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में की जा रही है. वहीं शेयर की गई इस वीडियो में कुछ खास पल कैप्चर किए गए हैं, जिसमें सेट की धमाचौकड़ी जिमी जिब (कैमरा), रंगों में डूबी होली के शॉट्स, कुछ डांस क्लिप्स भी हैं. इस वीडियो की शुरुआत गुरुद्वारे में मत्था टेकने से होती है, इसमें अजय देवगन के बेटे युग भी दिख रहे हैं, जो ‘सन ऑफ सरदार 2’ का क्लैप लेते देखे जा सकते हैं.

अजय देवगन ने लिखी ये बात (Son Of Sardaar 2)

इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘सन ऑफ सरदार 2′ का सफर प्रार्थनाओं, आशीर्वाद और एक बेहतरीन टीम के साथ शुरू हुआ.’ सन ऑफ सरदार 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर इसका पिछला पार्ट खत्म हुआ था. अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित, सन ऑफ सरदार एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘मर्यादा रमन्ना’ का रीमेक थी. इसमें संधू और रंधावा परिवारों के बीच दुश्मनी को दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश छोड़ भारत आईं Sheikh Hasina तो Kangana Ranaut ने खोली लोगों की आंखें, बोलीं- ‘मुस्लिम देशों में अब…’

फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला लीड रोल में थे. आपको बता दें  सीक्कल, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे है. इसमें कई एक्टर्स कैमियो रोल्स में होंगे. मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, संजय दत्त को एक्टर रवि किशन के साथ रिप्लेस किया गया है. उनके बाहर होने का कारण यूके वीजा में आ रही दिक्कत बताई जा रही है. फिल्म की शूटिंग के लिए उनका वहां जाना जरूरी था.

Uma Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago