मनोरंजन

पिता की तरह राजनीति में एंट्री नहीं लेंगी सोनाक्षी सिन्हा, बोली- वहां भी नेपोटिज्म करोगे…

Sonakshi Sinha On Joining Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार  हीरा मंडी 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. भंसाली की इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने ‘हीरामंडी’ में फरीदान का किरदार निभाया है और दर्शक उनकी अदाकारी को काफी पसंद भी कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि यह सोनाक्षी की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है. हाल ही सोनाक्षी ने पॉलिटिक्स ज्वाइन करने को लेकर बात की है.

क्या राजनीति में एंट्री लेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या वह भी अपने पिता की तरह आगे चलकर राजनीति में एंट्री लेंगी? इस सवाल पर उन्होंने बेहद मजेदार जवाब देते हुए कहा कि लोग वहां भी उनपर नेपोटिज्म का इल्जाम लगाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उनमें नेता बनने वाली कोई काबिलियत नहीं है.

फिर वहां भी तुम नेपोटिज्म-नेपोटिज्म करोगे…

सोनाक्षी सिन्हा ने राजनीति में शामिल होने को लेकर कहा- नहीं फिर वहां भी तुम नेपोटिज्म-नेपोटिज्म करोगे. खैर मजाक से हटकर मुझे नहीं लगता है कि मैं ऐसा करूंगी क्योंकि मैंने अपने पिता को ऐसा करते दिखा है. मुझे लगता है कि मुझमें इसके लिए काबिलियत नहीं है. मेरे पिजाती लोगों के बीच रहने वाले शख्स हैं, जबकि मैं एक बहुत ही पर्सनल शख्सियत हूं.

ये भी पढ़ें:‘पंचायत’ सीजन 3 को लेकर अभिनेता चंदन रॉय ने किया बड़ा खुलासा, कहा- सीरीज में दिखेंगी इस तरह की घटनाएं

पिता के नक्श-ए-कदम पर चलेंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी ने आगे कहा कि आपको लोगों का व्यक्ति बनना होगा, आपको उनके लिए मौजूद रहना होगा और यह देश के हर हिस्से से कोई भी अजनबी हो सकता है. मैंने अपने पिता को ऐसा करते देखा है, इसलिए ऐसा मत सोचो कि मुझमें यह बात है. तो सिर्फ इसके लिए राजनीति में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है. ‘

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से पहले ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आईं थी. इसमें उन्होंने अहम रोल प्ले किया था. लेकिन पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

25 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

42 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago