कांग्रेस नेता राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबेरली और अमेठी में नामांकन के आखिरी दिन अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते हैं. इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है. जबकि केएल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12:15 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना होंगे.
7 चरणों में हो रहे आम चुनाव में पांचवें चरण (20 मई) में इन सीटों पर मतदान होगा. जिसके लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. रायबरेली और अमेठी सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है. पिछली बार अमेठी से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को टिकट दिया था, जिन्होंने राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की थी. इस बार भी स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को रायबरेली और प्रियंका को अमेठी से उतार सकती है कांग्रेस, दोपहर तक हो सकता है ऐलान
बता दें कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. भाजपा ने इस सीट से फिर एक बार ईरानी पर भरोसा जताया है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…