देश

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने…दाईं आंख के नीचे और बाएं पैर में चोट के निशान

Swati Maliwal Medical Report: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले में लगातार ताजे अपडेट सामने आ रहे हैं. जहां एक ओर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है तो वहीं दूसरी ओर स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें स्वाति मालीवाल के बाएं पैर में चोट लगने और दाहिनी आंख के नीचे भी चोट के निशान होने की बात कही गई है.

मेडिकल रिपोर्ट में कुल चार जगह चोट लगने की पुष्टि की गई है. बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ स्वाति मालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी. इसी के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने स्वाति मालीवाल का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गई थी. बता दें कि जब राज्यसभा सांसद को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था, तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं.

ये भी पढ़ें-Swati Maliwal Case: विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से लिया हिरासत में, स्वाति मालीवाल को मारने-पीटने का लगा है आरोप

पुलिस से की है ये शिकायत

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि सीएम आवास में विभव कुमार ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कई बार विभव कुमार ने उनको लातों से मारा और फिर थप्पड़ भी मारे थे. वह मदद के लिए गुहार लगा रही थीं और छोड़ देने के लिए कह रही थीं लेकिन फिर भी वह मारता जा रहा था. स्वाति ने आरोप लगाया है कि विभव कुमार ने उनको कम से कम सात-आठ थप्पड़ मारे. वह यहीं नहीं रुका उसने फिर उनके सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर भी लात से हमला किया. वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं. हमले के दौरान वह पूरी तरह से सदमे में थीं. मालूम हो कि स्वाति मालीवाल 13 मई को दिल्ली के सीएम आवास पर गई थीं. इसी दौरान मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है.

विभव ने फाइल किया केस

इस मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेत्री अतिशी का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “उनकी (भाजपा) पूरी मशीनरी MHA से लेकर दिल्ली पुलिस तक कैसे काम कर रही है उसका प्रमाण कल तीस हजारी कोर्ट के सामने आया है. विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में केस फाइल किया और कहा कि FIR की कॉपी उन्हें आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करवाई जाए. आज सुबह दिल्ली पुलिस कोर्ट में एक जवाब देती है कि ये FIR बहुत संवेदनशील है इसलिए हम कोर्ट में जमा नहीं कर सकते और आरोपी को नहीं दे सकते. जो FIR पिछले दो दिन से हर मीडिया वाले के हाथ में है, हर टीवी चैनल को भेजी गई आज भाजपा की पुलिस ये कह रही है कि हम कोर्ट और आरोपी को ये FIR नहीं दे सकते. ये साजिश सीधा गृह मंत्रालय से चल रही है. ”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

19 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

22 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

38 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

48 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

60 minutes ago