मनोरंजन

Kalki 2898 AD: ‘बाहुबली’ के बाद ‘महायोद्धा’ बने प्रभास, सिर पर बंधी चोटी, बाजू में टैटू…सामने आया नई फिल्म का ऐसा लुक

सालार के बाद प्रभास की अगली दमदार फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ जल्द रिलीज होने वाली हैं. ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने अब फिल्म के लीड एक्टर प्रभास के कैरेक्टर का नाम ‘भैरव’ बताया है. मेकर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रभास के नाम के साथ नाग अश्विन की फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है. ये उनकी बाकी की फिल्मों से कहीं ज्यादा अलग दिख रहा है. आपको बता दें फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और दीपिका पादुकोण जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

नया पोस्टर लुक आया सामने

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल्कि 2898 एडी से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. इस लुक में प्रभास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है और बाजू पर टैटू बना हुआ है. बाहुबली एक्टर ने कल्कि 2898 एडी में अपने किरदार का भी खुलासा कर दिया है. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इसका नाम भैरवा है.’ सोशल मीडिया प्रभास का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.

‘कल्कि 2898 एडी’ इस दिन होगी रिलीज

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी और वैजयंती मूवीज की ‘कल्कि 2898 एडी’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो भविष्य को दिखाती पौराणिक कथाओं से प्रेरित है. भारत में 9 मई, 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है, जहां हाल ही में प्रभास और दिशा एक गाने की शूटिंग के लिए इटली गए थे.

‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी

गुड़गांव में सिनैप्स 2024 इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए नाग ने कहा था, ‘फिल्म महाभारत से शुरू होती है और 2898 ईस्वी में खत्म होती है. इसका समय 6000 साल का है. हमने इसे भारतीय बनाए रखते हुए यह कल्पना करते हुए दुनिया बनाने की कोशिश की कि वे कैसी होंगी, और इसे ब्लेड रनर की तरह नहीं बनाया जाएगा. 2898 ईस्वी से 6000 वर्ष पीछे 3101 ईसा पूर्व है, ऐसा माना जाता है कि जब कृष्ण का अंतिम अवतार हुआ था.’

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago