Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Taali Teaser: किन्नर बनकर सुष्मिता सेन ने उड़या गरदा, जानिए क्या है ‘गाली से ताली के सफर की ये कहानी

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग सीरीज ‘ताली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं, अब मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है.

ताली का टीजर हुआ रिलीज

ताली का टीजर हुआ रिलीज

Taali Teaser: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग सीरीज ‘ताली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं, अब मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है. सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी की कहानी के बारे में बताया गया है. गौरी सावंत सोशल वर्कर हैं और किन्नरों के हित के लिए काम करती हैं. वही, ‘आर्या’ सीरीज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के बाद अब सुष्मिता ‘ताली’ में अपना कमाल दिखाने वाली हैं. दरअसल, ‘ताली’ वेब सीरीज का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है. रिलीज किए गए टीजर में सुष्मिता दमदार लुक में नजर आ रही हैं.

किन्नर के लुक में नजर आई सुष्मिता

एक्ट्रेस माथे पर बड़ी-बड़ी बिंदी लगाए और साड़ी पहने नजर आ रही हैं. टीजर की शुरुआत में सुष्मिता सेन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे खुद का परिचय देती हैं. इसके बाद माथे पर बिंदी लगाते हुए सीन की शुरुआत होती है और बैकग्राउंड में वॉइस ओवर आता है, “नमस्कार मैं गौरी, जिसे कोई सोशल वर्कर कहता है, कोई किन्नर बुलाता है, तो कोई गेम चेंज. ये कहानी इसी की है गाली से ताली तक.” इस सीन में एक्ट्रेस गले में साई बाबा का लॉकेट पहने हुई हैं. इस टीजर को देखने के बाद लोग सुष्मिता की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं.

यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

टीजर देखने के बाद से लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं वह यूजर्स सुष्मिता के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- टैरिफिक, टैरिफिक, टैरिफिक कोई भी इसे मात नहीं दे सकता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-आप इंस्पिरेशन हो और हर राइटर का सपना हो. ताली की बात करें तो कुछ समय पहले इसका पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें सुष्मिता का लुक देखकर हर कोई चौंक गया था. साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माना पहनकर सुष्मिता का टफ लुक देखकर हर कोई हैरान हो गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

ये भी पढ़ें:Leo Teaser: संजू बाबा का ‘लियो’ से खतरनाक लुक हुआ आउट, चेहरे का एक्सप्रेशन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इस दिन रिलीज होगी ‘ताली’

‘ताली’ सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है. टीजर के पहले भी मेकर्स ने मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक डायलॉग भी था, “मैं ताली बजाती नहीं बजवाती हूं.” सुष्मिता सेन की ओटीटी पर एंट्री काफी धमाकेदार साबित हुई है. इससे पहले भी उनकी सुपरहिट वेब सीरीज आर्या को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. वहीं, तीसरे सीजन की शूटिंग जारी है. जल्द ही दर्शकों को ‘आर्या 3’ के साथ एक बार फिर सुष्मिता का बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital