Taapsee Pannu Boyfriend Mathias Boe
Taapsee Pannu Boyfriend Mathias Boe: बॉलीवुड में 2024 की शुरुआत से ही स्टार्स की शादी का सिलसिला शुरू हो चूका है. जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग शादी रचाई वहीं अब एक और कपल जल्द ही शादी के बंधन बंधने वाला है. जी हां अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस सात फेरे लेने वाली है, जिसकी वेडिंग डिटेल्स भी सामने आ गई हैं. तो चलिए आपको बता ही देते हैं कि ये हसीना कोई और नहीं बल्कि ‘डंकी’ एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं.खबरें हैं कि तापसी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माथियास बो से मार्च के अंत तक शादी करेंगी. वहीं खबरों के मुताबिक शादी सिख और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से होगी. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं तापसी पन्नू के होने वाले दूल्हे राजा माथियस बो…
माथियास बो की बात करें तो वह डेनमार्क के एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और 2015 यूरोपीय खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. साल 2012 और 2017 में दो बार के यूरोपीय चैंपियन और 2012 समर ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता रह चुके हैं. इसके अलावा चीन के कुशान में 2016 थॉमस कप में डेनमार्क विजेता टीम में भी वह शामिल थे. वहीं अब भारत की नेशनल बैडमिंटन टीम के लिए मेन डबल्स को कोच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : रजनीकांत करेंगे बॉलीवुड में कमबैक, निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने किया खुलासा
वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू कई बार अपनी और माथियास की फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बॉयफ्रेंड माथियास की झलक देखने को मिली थी. वहीं सोशल मिडिया पर उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई थी. इसी बीच वेडिंग अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं, जिसके बाद फैंस एक्ट्रेस के वेडिंग की फोटोज देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…