मनोरंजन

तारक मेहता फेम ‘सोनू’ ने मेकर्स पर टॉर्चर करने और करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप, बोलीं-शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते करीब 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो की कहानी के साथ-साथ दर्शक इसके करैक्टर को भी काफी पसंद करते हैं. लंबे समय से देखा जा रहा है कि एक के बाद एक कंटेस्टेंट शो छोड़कर जा रहे हैं. शो और मेकर्स को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है.

अब एक बार फिर से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो चर्चा में आ गया है. दरअसल, शो में सोनू भिड़े का किरदार अदा करने वाली पलक सिधवानी ने भी सीरियल को अलविदा कह दिया है. एक तरफ जहां शो के मेकर्स पलक पर लीगल एक्शन लेने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने उन पर मानसिक रूप से टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. पलक ने मेकर्स को लेकर कई हैरान कर देने वाले दावे किए है.

पलक ने मेकर्स पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप

पलक सिधवानी और उनकी टीम ने एक लंबा बयानी जारी किया है जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. पलक ने एक इंटरव्यू के दौरान मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उन्हें मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो शो छोड़ना चाहती है इसलिए उनके साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है. इसके अलावा पलक ने उन खबरों को भी बेबुनियाद बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर उन्हें नोटिस जारी किया है. हालांकि नीला फिल्म प्रोडक्शन का कहना है कि उनकी तरफ से एक्ट्रेस को नोटिस भेजा गया है.

पलक ने मेकर्स के आरोपों को किया खारिज

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में पलक सिधवानी ने नीला फिल्म प्रोडक्शनंस की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है. पलक ने कहा 8 अगस्त को ही मैंने शो छोड़ने की जानकारी मेकर्स को दे दी थी. तो उन्होंने मुझसे कहा था कि टीम की तरफ से एक ऑफिशियल ईमेल भेजा जाएगा जिसपर वो अपना रेजिग्रेशन भेज सकती है. लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और बार-बार मेरे इस्तीफे को टालते रहे.

मेकर्स ने पढ़ने नहीं दिया था कॉन्ट्रैक्ट

पलक ने आगे कहा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से पहले मैंने उसे पढ़ने के लिए भी कहा था, लेकिन मेकर्स ने मना कर दिया था. हालांकि, बहुत कहने के बाद पॉइंटर्स पढ़ने को दिए गए थे. इसके अलावा, मैंने शो के साथ-साथ दूसरे असाइनमेंट/एंडोर्समेंट लेने की भी बात कही थी, जिससे मेकर्स को कोई परेशानी नहीं थी.’

ये भी पढ़ें: The Legend of Maula Jatt: यह पाकिस्तानी फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी, कई शहरों में विरोध

करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप

पलक ने कहा, ‘जब मैंने मेकर्स को अपनी तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो मेरी बात को नजर अंदाज कर दिया गया. इतना ही नहीं सेट पर ही मुझे पैनिक अटैक आया, इसके बाद भी शूट करने के लिए मजबूर किया गया था. इतना ही नहीं मेरा करियर पूरी तरह बर्बाद करने की भी धमकी दी गई. जबकि आज तक मेरे 21 लाख से ज्यादा रुपये का भुगतान भी नहीं किया गया है.’ पलक ने आगे कहा, इस मामले में मैंने कानूनी सलाह भी ली है और मेरे करियर के लिए जो सही होगा, मैं वहीं निर्णय लूंगी.’

मेकर्स ने जारी किया लीगल नोटिस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोडक्शन हाउस नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, पलक ने एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट कॉन्ट्रैक्ट के कई नियमों को तोड़ा है. जिससे शो और प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान हुआ है. आरोप लगाया कि बिना कोई परमिशन लिए, पलक ने थर्ड पार्टी एंडोर्समेंट किए.

इसके चलते उन्हें कई बार वार्निंग भी दी गई. लेकिन इसके बावजूद पलक कॉन्ट्रैक्ट के नियमों को तोड़ती रहीं. जब प्रोडक्शन हाउस के पास और कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्होंने फिर एक्ट्रेस को लीगल नोटिस जारी किया. मेकर्स ने बताया कि लीगल नोटिस देने के बाद पलक ने शो छोड़ने की धमकी दी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago