मनोरंजन

The Legend of Maula Jatt: यह पाकिस्तानी फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी, कई शहरों में विरोध

Pakistani Film Screening in India : पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. इस फिल्म का यहां कई शहरों में विरोध किया जा रहा है. यह फिल्म भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है.

यह पाकिस्तान में 2022 में ही रिलीज की जा चुकी है. इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए जुटाए थे. इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बिन गई.

आज न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को मुंबई समेत कई शहरों में रिलीज करने का विरोध हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को रिलीज होने की इजाजत नहीं दी गई है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी कहा था कि वो किसी भी हालत में किसी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे. उन्होंने थिएटर मालिकों को भी चेतावनी दी है कि वे यदि पाकिस्तानी फिल्म अपने थिएटर में चलाएंगे, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago