Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

The Legend of Maula Jatt: यह पाकिस्तानी फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी, कई शहरों में विरोध

‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ एक पाकिस्तानी फिल्म है, जिसे 2022 में रिलीज किया गया था. भारत में यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है, लेकिन यहां ​इसका विरोध हो रहा है.

The Legend Of Maula Jatt movie
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pakistani Film Screening in India : पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. इस फिल्म का यहां कई शहरों में विरोध किया जा रहा है. यह फिल्म भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है.

यह पाकिस्तान में 2022 में ही रिलीज की जा चुकी है. इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए जुटाए थे. इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बिन गई.

आज न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को मुंबई समेत कई शहरों में रिलीज करने का विरोध हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को रिलीज होने की इजाजत नहीं दी गई है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी कहा था कि वो किसी भी हालत में किसी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे. उन्होंने थिएटर मालिकों को भी चेतावनी दी है कि वे यदि पाकिस्तानी फिल्म अपने थिएटर में चलाएंगे, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital