मनोरंजन

प्रभास की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सब पर भारी पड़ते दिखे अमिताभ बच्चन, जानें क्या है खास

Kalki 2898 AD Trailer Out: प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाई झलक से लग रहा है कि भविष्य में दीपिका पादुकोण प्रभास की मां के रोल में नजर आ सकती है. अब जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है तो सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं.

फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन और प्रभास के बीच जंग की झलक देखने को मिल रही है. ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि इस फिल्म को महाभारत युग से जोड़कर बनाया गया है. फिल्म भले ही भविष्य में सेट है, लेकिन ट्रेलर की शुरुआत में ही एक डायलॉग में 6 हजार साल पहले की बात होती दिख रही है. इसके अलावा, अमिताभ बच्चन गुरु द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उनके माथे पर लगी मणि मिल चुकी है.

ट्रेलर में दिशा पटानी और दीपिका पादुकोण की झलक भी देखने को मिल रही है. पूरे ट्रेलर की कहानी देखी जाए तो फिल्म एक खतरनाक युद्ध पर आधारित है जहां एक सुपर विलेन है और उससे मुकाबला करने के लिए सुपरहीरो जैसा हीरो भैरवा है. फिल्म सालार के बाद अब प्रभास के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का हर एक कैरेक्टर धुआंधार अंदाज में दिख रहा है. फिल्म के ट्रेलर को लोग हॉलीवुड फिल्म ड्यून से कंपेयर किया गया है.

अमिताभ का दिखा खतरनाक रूप

पूरे ट्रेलर में प्रभास ही मुख्य रूप में दिखाई देते हैं. इसके अलावा कोई दूसरा एक्टर अगर सबसे ज्यादा दिखा है तो वो हैं अमिताभ बच्चन. अमिताभ ट्रेलर में इतने खतरनाक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं जो एक साथ अपने कंधों पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को उठाकर उन्हें पटकते हुए दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें:Modi 3.0: अभिनेता से नेता बने Suresh Gopi ने मंत्री पद से मुक्त करने की अफवाहों का खंडन किया

ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म में सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो कमल हासन है. वो ट्रेलर के आखिर में आते हैं और एक लाइन बोलकर चले जाते हैं वो कहते हैं, “डरो मत एक नए युग की शुरुआत होने वाली है. “उनका लुक देख लोग उन्हें पहचान नहीं पाते हैं. उन्हें देख यूजर ने लिखा कमल हासन एक धमाकेदार विलेन होने वाले हैं.” वहीं एक और यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “कल्कि सिनेमा का सबसे चौंकाने वाला एक्सपीरियंस होने वाला है.”

कब रिलीज होगी फिल्म

प्रभास की यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे कई कलाकार अहम रोल निभा रहे हैं. 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है. अब देखने दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Anant Singh Case: फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह? दुलारचंद यादव मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेज

Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…

4 minutes ago

Sugarcane Price: किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! प्रति एकड़ 11,500 रुपये तक बढ़ेगी कमाई, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…

14 minutes ago

West Bengal Textbook Updates: अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ पढ़ेंगे बंगाल के बच्चे, पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव का प्रस्ताव

West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…

35 minutes ago

पाकिस्तान में न्याय का निकला जनाजा, एक बैरियर हटाने पर मानवाधिकार दंपति को 10 साल की जेल

Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…

36 minutes ago