मनोरंजन

फिल्म ‘पठान’ ने शाहरुख को पहुंचाया लोकप्रियता की बुलंदियों पर, किंग खान ने सलमान-अक्षय और रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे

Shahrukh Khan: फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया कि शाहरुख खान की बादशाहत एक फिर फिर से कायम हो गई. 4 साल बाद शाहरुख की पर्दे पर वापसी को लोगों ने जमकर फिल्म के जरिए इंजॉय किया. वहीं फिल्म ने विदेशों में भी अपने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो इसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म ‘जीरो’ के बाद गिरा था शाहरूख का ग्राफ

फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद लगने लगा था कि शाहरुख का जलवा अब पहले जैसा नहीं है. लेकिन फिल्म पठान से एक बार फिर यह साबित हो गया कि बॉलीवुड के असली बादशाह वही हैं. ‘पठान’ के जबरदस्त हिट होने के कारण किंग खान ने लोकप्रियता में खिलाड़ी अक्षय कुमार से लेकर भाईजान सलमान खान तक को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड के स्टार सेलेब्रिटियों को लोकप्रियता के पैमाने पर आंकने के बाद ऑरमैक्स मीडिया ने पॉपुलर एक्टर की एक सूची जारी की है. आइए देखते हैं किंग खान ने और किन लोगों को इसमे पीछे छोड़ दिया है.

पहले पायदान पर कब्जा जमाए शाहरुख ने इन्हें छोड़ा पीछे

शाहरुख खान ने जहां इस सूची में पहले स्थान पर कब्जा जमाया है वहीं इसमें दूसरे नंबर पर सलमान खान हैं. ईद के मौके पर सलमान की एक और फिल्म आने वाली है ‘किसी का भाई किसी की जान’ उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा सकते हैं.

खिलाड़ी भी हुए पीछे

इस सूची में खिलाड़ी अक्षय कुमार अब तीसरे पायदान पर हैं. हालांकि अक्षय के लिए बीता साल ठीक नहीं रहा है, लेकिन लोकप्रियता में कोई खास कमी नहीं आई है.

ऋतिक रोशन भी टॉप 5 में

अपनी पिछली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से ऋतिक रोशन को भले ही झटका लगा हो लेकिन उनकी आनेवाली फिल्म ‘फाइटर’ से उन्हें काफी उम्मीद है. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. इस लिस्ट मेंऋतिक चौथे स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ें: Oscars 2023: ऑस्कर में भारत का जलवा, नाटू नाटू और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ मिला अवार्ड, PM ने कहा- “भारत खुश और गौरवान्वित”

रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन इतने नंबर पर

सूची में रणबीर कपूर को जहां पांचवां पायदान मिला है वहीं कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के लिस्ट में छठवे नंबर पर हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago