देश

बहनों के आभूषण उतारकर दिखाई बरामदगी- तेजस्वी ने लगाया ED पर आरोप, बोले- अपनी स्क्रिप्ट और डायरेक्टर बदल लें

Land for Jobs Scam: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले सप्ताह उनके दिल्ली स्थित आवास पर आधे घंटे में छापेमारी खत्म कर दी थी, लेकिन वे “ऊपर से आदेश मिलने” का इंतजार करते रहे और घर में ही रुके रहे.

तेजस्वी यादव ने राज्य की विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अपराध से अर्जित 600 करोड़ रुपये के बारे में पता चलने के ईडी के दावे को भी खारिज कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी विवाहित बहनों और उनके ससुराल वालों के “इस्तेमाल किए हुए” आभूषणों की तस्वीरें लेकर उन्हें “बरामदगी” के तौर पर दिखाया गया.

राजद नेता चुटकी लेते हुए कहा, “चाहे गृह मंत्री अमित शाह हों या कोई और, इन एजेंसियों की एक ही पटकथा बार-बार दोहराने वाले निर्देशक को अब बदल दिया जाना चाहिए.” ई़डी-सीबीआई की कार्रवाई पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा, “ये (BJP) पूर्णिया रैली के जनसमूह से डर गए हैं. वे जानते हैं कि 2024 में ये टिकने वाले नहीं हैं…ये झूठा प्रचार इस प्रकार से कर रहे हैं कि जैसे असल अडानी मैं ही हूं.”

हम वास्तविक राजनीति करने वाले- तेजस्वी

उन्होंने कहा, “हम भाजपा-संघ के फर्जी ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ वाले नहीं, बल्कि वास्तविक जन विज्ञान वाले समाजवादी लोग हैं. हम वास्तविक राजनीति करने वाले हैं, और इसके लिए हमारे पास दृढ़ विश्वास व जनता का समर्थन है. लेकिन वे डरे हुए हैं, और राजनीतिक लड़ाई से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का किया स्वागत, उमेश पाल हत्याकांड पर कहा- जो दोषी हैं, उन पर एक्शन हो

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में दो दिनों पहले 15 जगहों पर छापेमारी की थी. इस मामले में सीबीआई ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ की थी. ईडी का मामला सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है. लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़े मामले में उनके करीबियों के यहां भी ईडी ने छापेमारी की थी. ईडी की इस कार्रवाई की राजद समेत विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि बीजेपी बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद बौखलाई हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago