राजस्थान में बड़ा हादसा
कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक जुलूस के दौरान कई बच्चों बिजली के करंट की चपेट में आ गए. कोटा एसपी अमृता दुहन ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. यहां काली बस्ती के लोग अपने कलश के साथ जुटे थे, एक बच्चा 20-22 फीट का पाइप लेकर जा रहा था, जो हाईटेंशन तार से छू गया. उस बच्चे को बचाने की कोशिश में वहां मौजूद सभी बच्चे करंट की चपेट में आ गए. उन्हें उचित इलाज देना प्राथमिकता है। एक की हालत गंभीर है और वह 100 प्रतिशत जल चुका है. जांच शुरू कर दी गई है और अगर किसी की ओर से कोई लापरवाही हुई है तो रिपोर्ट में सामने आ जाएगा. एक घायल की उम्र 25 साल है, बाकी बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं.”
राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और एक 100% जल गया है. हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है कि ऐसा कैसे हुआ है, किसकी लापरवाही रही है.”
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…