दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जेल में था तो बहुत लोगों ने कहा कि अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे, मेरी धर्मपत्नी को मुख्यमंत्री बनने में कोई रुचि नहीं है. मैं परिवारवाद नहीं करता. मेरा कोई रिश्तेदार राजनीति में नहीं है. जिसे भी टिकट देंगे, सोच-समझकर टिकट देंगे, आपके सामने सिर्फ केजरीवाल होगा, 70 की 70 सीट पर केजरीवाल ही चुनाव लड़ेगा.
अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग मुझ पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे थे, उन्हें मैंने गलत साबित कर दिया और मैं परिवारवाद में बिल्कुल विश्वास नहीं रखता हूं. बीजेपी वाले कोशिश कर रहे हैं कि साम दाम दंड भेद कुछ भी करके दिल्ली के काम बंद करवाओ. मुझे गालियां देते थे कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी देता है, अब मजबूरी में इन्हें हमारी भाषा बोलनी पड़ रही है. अब अमित शाह जी जा-जाकर बोलते हैं 200 यूनिट फ्री बिजली दूंगा.
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ. डबल इंजन के चक्कर में मत पड़ना, ये एक छलावा है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई जगह इनकी डबल इंजन की सरकार है. लेकिन, दिल्ली की तरह बीजेपी शासित राज्यों में कहीं भी मुफ़्त बिजली, मुफ़्त पानी, मुफ़्त शिक्षा और मुफ़्त इलाज नहीं मिलता है.
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi की ‘संविधान खतरे में’ टिप्पणी को लेकर BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आते ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और लगातार उन्हें यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरीके से आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ खड़े होकर उनके लिए काम किया है.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…