अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, DAY-2
Anant Radhika Marriage: इस समय हर तरफ अंबानी परिवार की ही चर्चा हो रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज दूसरा दिन है. आज दो फंक्शन होने वाले हैं. पहले फंक्शन की थीम ‘अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है, जो सुबह से दोपहर तक चलेगा. वहीं दूसरे फंक्शन का थीम मेला रुज जो शाम को शुरू होगा. इस कार्निवल में गेस्ट के लिए बेहतरीन डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगे. इसी के साथ दूसरे दिन के फंक्शन खत्म हो जाएंगे. गुजरात के जामनगर में चल रहे इस तीन दिन के फंक्शन को अटैंड करने सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेश की भी बड़ी से बड़ी हस्तियां पहुंची हैं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन का आगाज एक मार्च से शुरू हो चुका है. तीन दिन चलने वाले इस इवेंट के पहले दिन इंटनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया. वहीं दो दिन के लिए भारत आईं रिहाना अब अपने देश के लिए रवाना हो गई है. रिहाना ने बीते दिन अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन कॉकटेल पार्टी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से गर्दा उड़ा दिया था. इंटरनेशन सिंगर के गानों पर अंबानी फैमिली सहित तमाम गेस्ट झूमते हुए नजर आए. अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में अपनी परफॉर्मेंस के बाद रिहाना जामनगर से अपने देश के लिए रवाना हुईं. एयरपोर्ट पर इंटरनेशलन पॉप सिंगर को तड़के सवेरे स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया. रिहाना पिंक कलर की ड्रेस के साथ ब्लू स्टॉल लिए हुए नजर आईं. उन्होंने ब्लैक शूज पहने हुए थे. उनके पास एक पेंटिंग भी थी जिस पर “थैंक्यू” लिखा था. रिहाना काफी खुश दिख रही थीं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) के नेता प्रफुल्ल पटेल जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह में नजर आए.
वहीं ईशा अंबानी ने भी पेस्टल ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने गले में हेवी नेकपीस से लुक को कम्लीट किया था.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पार्टी में जाने से पहले की तस्वीरें शेयर कीं. दोनों व्हॉइट और ब्लैक आउटफिट में नजर आए.
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग फेस्टिवल के लिए हर रात की अलग थीम के साथ ड्रेस कोड भी अलग होगा. हालांकि बताया जा रहा है कि आयोजकों ने मेहमानों की सुविधा और पसंद पर ज्यादा ध्यान दिया है. इन्विटेशन में खासतौर पर लिखा गया है ‘हम चाहते हैं कि आप हर पल का मजा लें और जिंदगीभर याद रहने वाली खूबसूरत यादें बनाएं.’ इसका सीधा सा मतलब मेहमानों को उनकी पसंद की ड्रेस पहनने की छूट है, ताकि वो ज्यादा सहज महसूस कर सकें. वहीं आज यानी दूसरे दिन ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ की मेजबानी के दौरान ‘जंगल फीवर’ का ड्रेस कोड होगा. तीसरे दिन दो प्रोग्राम होंगे, पहला ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘हैशटैक्स्टर’ है. ‘हैशटैक्स्टर’ के लिए मेहमान ‘हेरिटेज भारतीय परिधान’ पहनेंगे.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…