देश

कांग्रेस ने पोस्ट किया नितिन गडकरी का एडिटेड Video, केंद्रीय मंत्री ने खड़गे-जयराम को नोटिस भेज माफी मांगने को कहा

Nitin Gadkari Misleading Video Controversy: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मिथ्या और भ्रम फैलाने वाला उनका वीडियो शेयर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है.

नोटिस में कहा गया है कि जनता की नजरों में गडकरी के खिलाफ भम्र फैलाने और सनसनी के इरादे से ऐसा कदम उठाया गया है. ऐसे में ये वीडियो भाजपा की एकजुटता में दरार पैदा करने की कोशिश है. नोटिस में आगे लिखा गया है कि एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. नोटिस के साथ ही गडकरी ने 24 घंटे में वीडियो हटाने और लिखित माफीनामे की मांग की है. और ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा अकाउंट से शेयर किया वीडियो

भारत जोड़ो न्याय यात्रा केे एक्स अकाउंट से यह वीडियो शुक्रवार को पोस्ट किया गया था. जिसे जयराम रमेश ने रिपोस्ट किया. वीडियो में वे कहते दिखे रहे हैं कि आज गाव का मजदूर, किसान दुखी है. गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं. पीने का पानी नहीं है. ना ही स्कूल और ना अस्पताल. इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है अन्याय का कबूलनामा.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, कहीं कम तो कहीं अधिक बरसे बदरा, जानें कैसा रहेगा मौसम

इसलिए भेजा कानूनी नोटिस

गडकरी ने कांग्रेस नेताओं को भेजे नोटिस में कहा कि कांग्रेस ने वीडियो से उन हिस्सों को काट दिया है. जहां उन्होंने बताया कि सरकार ये सब करने के लिए क्या प्रयास कर रही है. जिसके परिणाम भी अब सामने आ रहे हैं. वहीं गडकरी के वकील बालेंदु शेखर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री यह वीडियो देखकर हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने नोटिस भेजा है.

ये भी पढ़ेंः Anupama Singh IFS: UN में पाकिस्‍तान और तुर्किये ने अलापा कश्‍मीर राग, भारत की इस बेटी ने दोनों को दिया दो-टूक जवाब

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago