देश

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: पुलिस ने युवक की पहचान की, आरोपी बस से उतरा, इडली ली और डस्टबिन के पास रखा बैग

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast Update: बेंगलुरु के रामेश्वरम् कैफे के ब्रूकफील्ड शाखा में 1 मार्च की दोपहर एक ब्लास्ट हुआ था. इस घटना में 9 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार जांच में जुटी पुलिस अब एआई के जरिए आरोपी की पहचान करेगी. पुलिस ने कैफे में लगे सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी का फोटो जारी नहीं किया है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बम रखने वाले युवक की उम्र 25-30 साल के बीच है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मुंह पर मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11ः30 बजे कैफे में प्रवेश करता है. इसके बाद रवा इडली का ऑर्डर देता है. इसके बाद 11ः45 बजे एक बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला जाता है. बैग रखने के ठीक एक घंटे बाद टाइमर के जरिए विस्फोट होता है.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने पोस्ट किया नितिन गडकरी का एडिटेड Video, केंद्रीय मंत्री ने खड़गे-जयराम को नोटिस भेज माफी मांगने को कहा

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है- डिप्टी सीएम

वहीं इस मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि पुलिस ने आरेापी की पहचान कर ली है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद सबसे पहले फायर बिग्रेड ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इसके बाद बीजेपी सांसदों ने ब्लास्ट का दावा किया. वहीं सीएम ने शाम साढ़े 5 बजे बताया कि यह एक लो इंटेसिटी का आईईडी ब्लास्ट था जिसे एक शख्स कैफे में छोड़कर चला गया. ब्लास्ट में 9 लोग घायल हुए हैं.

सीएम ने राजनीति नहीं करने की अपील की

डीजीपी ने कहा कि हमें फोंरेसिक रिपोर्ट का इंतजार है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि किसी जानबूझकर वो बैग कैफे के सिटिंग ऐरिया में रखा था. इसके बाद हुए विस्फोट में 9 लोग घायल हुए. वहीं उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. बल्कि वे हमारा इस मामले में सहयोग करे.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, कहीं कम तो कहीं अधिक बरसे बदरा, जानें कैसा रहेगा मौसम

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago