नयनतारा
Nayanthara: लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने शाहरुख खान संग ‘जवान’ में काम करके बॉलीवुड में भी अपना हुनर दिखाया है. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने फैंस के दिलों में जगह बना ली है. इन दिनों अपनी वेडिंग डॉक्यूमेंट्री नयनतारा ‘बियॉन्ड द फेयरीटेल’ को लेकर चर्चा में हैं.
अपनी डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ और फ्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर की है. नयनतारा ने उस दौर के बारे में भी बात की है जब उन्हें बिकिनी सीन करने पर काफी ट्रोल किया गया था. साथ ही नयनतारा ने अपने फिल्मी करियर के सबसे मुश्किल पल के बारे में भी खुलकर बात की है.
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने खुलाया किया कि जब उन्होंने सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ में काम किया तो लोगों ने उन्हें मोटापे को लेकर काफी ट्रोल किया था. इसकी वजह से एक्ट्रेस बेहद निराश भी हुई थीं. लोगों ने कहा कि आखिर वे एक्टिंग क्यों कर रही है. वो फिल्म में भी क्यों है? वो बहुत मोटी है. नयनतारा ने आगे बताया कि जब उन्होंने साल 2007 की फिल्म ‘बिल्ला’ में एक सीन के लिए बिकनी पहनी तो इसे लेकर हंगामा मच गया था.
नयनतारा ने बिकनी सीन को लेकर कहा कि पूरा ड्रामा मेरे किए गए बिकनी सीन के बारे में था जो हर किसी के लिए मुद्दा बन गया था. लेकिन मैंने सोचा इसी तरह सब कुछ बदल जाता है, है ना? नयनतारा आगे कहती है-मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं कोई बात साबित करना चाहती थी. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि यह सीन है. ये जरूरी था इसलिए मैंने ऐसा किया और मुझे लगता है कि ये मेरे लिए काफी फायदेमंद रहा.
ये भी पढ़ें: Mohini Dey ने AR Rahman संग रिश्ते को लेकर अब बताई पूरी सच्चाई, कहा-‘वो मेरे लिए हमेशा…’
वहीं अब नयनतारा की बात करें तो इस समय एक्ट्रेस बेहद पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी है. सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं. बीते साल रिलीज हुई फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जवान में जब नजर आई थी तो लोगों ने उनके काम की खूब तारीफ की थी. भले ही पहले कुछ भी हुआ हो लेकिन आज एक्ट्रेस को लोगों का खूब प्यार मिलता है. इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो आज वो 200 करोड़ की मालकिन है.
बात करें ‘गजनी’ फिल्म को तो पहले तमिल भाषा में डायरेक्टर ए.आर.मुरुगदोस ने बनाई थी जिसमें साउथ एक्टर सूर्या ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ आसिन भी थीं जिन्होंने बाद में साल 2008 में हिंदी भाषा में बनी फिल्म ‘गजनी’ में भी काम किया था. तमिल फिल्म में नयनतारा वाला रोल बाद में हिंदी भाषा में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान ने निभाया था.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…