मनोरंजन

Tiger 3 तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड! पहले दिन की एडवांस बुकिंग में Salman Khan की फिल्म ने किया तगड़ा कलेक्शन

Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’  रिलीज होने के लिए तैयार है. दिवाली पर रिलीज होने में अभी भी समय है और फिल्म ने पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में ₹6.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और 9,558 शो के लिए 2,27,605 से अधिक टिकट पहले ही बिक चुके हैं. हालांकि, सलमान खान की इस फिल्म को रिलीज होने में अभी 5 दिन और बचे हैं. ऐसे में कमाई के ये आंकड़े अभी तेजी से ऊपर बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

रिकॉर्ड तोड़गी ‘टाइगर 3’

‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्मेंस देने वाली है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है. बता दें कि इससे पहले ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘एक था टाइगर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. जहां ‘एक था टाइगर’ ने 263.00 करोड़ कमाए थे तो वहीं ‘टाइगर जिंदा है’ ने 320.34 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. अब मेकर्स को ‘टाइगर 3’ से इससे भी कहीं ज्यादा कमाई करने की उम्मीदें हैं.

कहां मिला सबसे कम रिस्पॉन्स?

सबसे कम बुकिंग ICE और 4DX फॉरमैट वाले थिएटर्स के लिए की गई हैं। सबसे ज्यादा टिकटें 2D सिनेमाघरों के लिए की गई हैं। कुल मिलाकर रिलीज वाले दिन एडवांस बुकिंग के आधार पर 8890 शोज चलाए जाएंगे।

कैटरीना के टॉवेल फाइट पर

कुछ दिनों पहले ही ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर रिलीज हुई था. फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया था. एक तरफ जहां सलमान खान के भरपूर एक्शन ने फैंस को खुश कर दिया तो दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के एक्शन ने लोगों को दीवाना बना दिया. पूरे ट्रेलर में लोगों की निगाहें कैटरीना की टॉवेल फाइट पर जा टिकीं. अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 minute ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

36 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago