देश

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: 40 जिंदगियों के रेस्क्यू ऑपरेशन को बड़ा झटका, 24 मीटर की ड्रिलिंग के बाद अमेरिकी मशीन भी पस्त

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पिछले 7 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 40 जिंदगियों की जान बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को झटका तब लगा, जब 24 मीटर की ड्रिलिंग करने के बाद शुक्रवार चार बजे अचानक अमेरिकी मशीन ऑगर में भी तकनीकी खराबी आ गई है. इसके चलते अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन रुका हुआ है, जानकारी के मुताबिक मशीन की बेयरिंग खराब हो चुकी है.

40 मजदूरों की जान बचाने के लिए लंबे वक्त से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट के चलते एक बार फिर टेंशन बढ़ गई हैं. जानकारी के मुताबिक अब इंदौर से एक अतिरिक्त ऑगर ब्लेड रेस्क्यू साइट पर पहुंचेगी. इस बीच एक टीम सुरंग के ऊपरी हिस्से की स्थिति का मुआयना कर रही है. इस मामले को लेकर पल-पल की स्थिति प्रधानमंत्री कार्यालय को पहुंचाई जा रही है. टनल के रेस्क्यू ऑपरेशन का काम आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जिम्मे है.

यह भी पढ़ें-Aditya Thackeray FIR: आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है ये पूरा मामला

राहत बचाव के लिए हो रही मॉक ड्रिल

इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, मेडिकल टीमों व अन्य डिजास्टर रिस्पांस टीमों द्वारा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरूरत पड़ने पर आपातालीन कवायदों को अंजाम देने के लिए मॉक ड्रिल करवाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं. उनको समय-समय पर खाना-पानी व ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. साथ ही उनका मनोबल बनाए रखने के लिए परिजनों से उनकी लगातार बातचीत करवाई जा रही है. पुलिस हेल्प डेस्क से भी परिजनों से सम्पर्क साधकर पल-पल की अपडेट दी जा रही है.

यह भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: प्रदूषण से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, सांस लेना मुश्किल

कब पूरा होगा रेस्क्यू ऑपरेशन?

रेस्क्यू में लगने वाले वक्त को लेकर एसपी यदुवंशी ने कहा- यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सुरंग के अंदर कहां तक मलबा गिरा है. फिलहाल अनुमान है कि यह टनल के मुख्य द्वार से 60 मीटर हिस्से में फैला है. हलांकि उन्होंने इसको लेकर कोई स्पष्ट समय नहीं बताया है. जानकारी के मुताबिक अमेरिकी ऑगर मशीन एक घंटे में 5 मीटर तक ड्रिलिंग कर पा रही है लेकिन चट्टानों के चलते ड्रिलिंग में भी दिक्कत हो रही है. मलबे में ड्रिल होने के बाद अंदर पाइप डालकर एलाइनमेंट फिट करने और वेल्डिंग करने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी: नवरात्रि के रंग में रंगी फिल्म, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ पार

Hanuman Ansh Navratri Collection: नवरात्रि के खास मौके पर 'हनुमान अंश' की कमाई में आया…

1 minute ago

Jio Platforms IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक! महज 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में भी जलवा

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. बाजार खुलते…

7 minutes ago

श्री बाबू: बिहार के प्रगतिवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और सामाजिक…

20 minutes ago

Viral Video: पार्सल देने आया लड़का बना फरिश्ता, जान पर खेलकर ऐसे बचाया पूरा घर; दिल जीत रहा VIDEO

डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…

41 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

1 hour ago