मनोरंजन

Urfi Javed: अपने अतरंगी फैशन से सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानकर चौंक जाएंगे आप

Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अपने फैशन सेंस की वजह से वह लगातार ट्रोल होती रहती हैं. कई बार उर्फी जावेद अपने बयानों की वजह से भी लोगों के निशाने पर आ जाती हैं. अपनी ड्रेस, फैशन स्टाइल और अंदाज को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाली उर्फी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह अजीबो-गरीब फैशन को लेकर अक्सर हेडलाइन बनती हैं. कई बार उनकी स्टाइल पसंद की जाती है और कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता  है. खुद पर उठाए सवाल से उर्फी कभी घबराती नहीं बल्कि बड़ी बेबाकी से जवाब देती हैं. आइए जानते हैं उर्फी जावेद कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कैसी रही है उनके करियर की जर्नी..

नवाबों के शहर लखनऊ में बीता उर्फी का बचपन

उर्फी जावेद को आज हर कोई पहचानता है. उनका लुक और कॉन्फिडेंस गजब का है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री से पहले उर्फी एक फैशन डिजाइनर के स्टूडियो में इंटर्नशिप करती थीं. उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था.

ये भी पढ़ें- कहीं आपके फोन में भी तो नहीं हैं ये खतरनाक Apps? तुरंत करें डिलीट वरना बैंकिंग डिटेल्स हो सकती है चोरी

उर्फी जावेद की फैमिली

कई बार इंटरव्यू में अपनी फैमिली के बारें में बताते हुए उर्फी ने बताया है कि उनके घर में उनकी तीन बहनें उरुसा जावेद, असफी जावेद और डॉली जावेद, छोटा भाई सलीम जावेद और मां जाकिया सुल्ताना हैं. घर का माहौल काफी रूढ़िवादी था. जिसकी वजह से उर्फी और उनकी बहनें घर से भाग गई थीं.

मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद की स्कूलिंग लखनऊ के ही सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई है. 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने लखनऊ के ही एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया.

घर से भागीं, फैशन डिजाइनिंग में इंटर्नशिप

उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उन्हें और बहनों को फिजिकली और इमोशनली टॉर्चर किया करते थे, जिससे परेशान होकर वे बहनों के साथ दिल्ली भाग गई थीं.  यहां कुछ महीनों तक एक फैशन डिजाइनर के स्टूडियो में इंटर्नशिप की और बाद में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ गईं.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उर्फी की एंट्री

उर्फी जिस फैशन को लेकर ट्रोल होती हैं, वे सभी आउटफिट्स खुद ही डिजाइन करती हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी एंट्री साल 2015 में ‘टेढ़ी मेढ़ी फैमिली’ टीवी शो से हुई थी. इसके साथ ही ‘चंद्रनंदिनी’, ‘बेपनाह’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2021 में ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिली. बिग बॉस के घर में उर्फी सिर्फ एक हफ्ते ही रहीं लेकिन काफी नाम कमाया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

24 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago