उर्फी जावेद,अपेक्षा राय
उर्फी जावेद के अतरंगी फैशन से तो आप अच्छी तरह वाकिफ हैं. कभी शीशा तो कभी तार और जब कुछ अनूठा ना मिले तो हाथों से ही ढक लेती हैं लाज लेकिन कोई है जो उर्फी का स्टाइल कॉपी कर उन्हीं पर ही भारी पड़ रही है. हम बात कर रहे हैं पेपर क्वीन अपेक्षा राय की.
अगर इस वक्त इंडस्ट्री में फैशन की बात हो तो सबसे पहले उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम ही याद आता है. सिर्फ आम फैंस ही नहीं बल्कि बी टाउन सेलेब्स भी अब उर्फी को जानने-पहचानने लगे हैं तो उनके स्टाइल को मानने भी लगे हैं. कई बी टाउन एक्ट्रेस तो उर्फी के फैशन सेंस को कॉपी करती हुईं भी दिखती हैं. लेकिन कोई है जो अब उर्फी को भी मात देता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें-Akshara Singh: लाइव शो में फैन ने उड़ाये पैसे तो भड़क गईं अक्षरा सिंह, गुस्से में छोड़ दिया स्टेज
बता दें कि अब हसीना को पेपर से प्यार ही इतना है कि क्या कहें. वो पेपर से ही बने कपड़े पहनती हैं फिर चाहे लहंगा हो, साड़ी या फिर कोई मॉर्डन ड्रेस. अपेक्षा सिर्फ और सिर्फ अखबार के कागज से बनी ड्रेस पहनकर ही खुश होती हैं. यकीन नहीं होता तो खुद ही देख लीजिए.
अपेक्षा राय इंस्टाग्राम पर एक आम यूजर्स हैं लेकिन अपने अंदाज से वो खास बन गई हैं. अलग तरह की ड्रेस पहनने वालीं अपेक्षा अक्सर अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरीमेंट करती दिखती हैं.
&n
bsp;
तो देखा आपने भले ही अखबार पढ़ने की चीज़ है लेकिन अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए लोग इसे अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल करते हैं. और हमें तो लग रहा है कि इन्हें भी इंस्पायर करने वाला कोई और नहीं बल्कि उर्फी जावेद ही हैं. अक्सर अजीबो गरीब ड्रेस पहनने वालीं उर्फी अब युवाओं को खूब प्रेरित कर रही हैं और अपने रंग में रंग चुकी हैं. उर्फी की तरह ही अब सोशल मीडिया पर अपेक्षा राय भी खूब छा रही हैं. खुद उर्फी भी उनके इस लुक को अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर चुकी हैं.
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…