मनोरंजन

अपने Fake इंस्टा आईडी से परेशान Vidya Balan, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है मामला?

Vidya Balan Fake Insta ID: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) अपनी एक्टिंग और अदाकारी की वजह से लोगों का दिल जीत चुकी है. ऐसे में विद्या अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (‘Bhool Bhulaiyaa 3’) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस विद्या बालन के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर अपडेट सामने आई है. विद्या बालन ने अपने नाम पर बने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से हो रही धोखाधड़ी मामले में लीगल एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस के पास पहुंची है.

विद्या बालन ने दर्ज कराई FIR

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट (Fake Insta ID) बनाकर लोगों से पैसे मांगने के आरोप में मुंबई पुलिस में एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंची है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक अनजान व्यक्ति ने विद्या बालन की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और एक जीमेल अकाउंट भी बनाया और फिर उन अकाउंट्स का इस्तेमाल करके बॉलीवुड से जुड़े लोगों संग भी धोखाधड़ी करने की कोशिश की है.

क्या है पूरा मामला?

बॉलिवुड अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने मुंबई पुलिस में अनजान व्यक्ति के खिलाफ उनके नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने के आरोप में FIR दर्ज कराई है. बता दें कि अनजान शख्स ने एक्ट्रेस के नाम पर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट और जीमेल अकाउंट बना कर लोगों को नौकरी का आश्वासन देकर उनसे पैसे मांग रहा था.

जब इस बात की जानकारी विद्या बालन को मिली तो उन्होंने मुंबई पुलिस से इस बात की शिकायत की. एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उस फेक इंस्टी आईडी बनाने वाले अनजान शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत FIR दर्ज की और जाँच शुरू की दी है.

ये भी पढ़ें:फिल्म ‘Shaitan’ में खूंखार लुक में नजर आए R Madhavan, सामने आया फर्स्ट लुक, नीली आंखों में एक्टर का दिखा भयानक अंदाज

विद्या बालन की नई फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन जल्द ही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आएंगी. हाल ही में इसका पोस्टर भी रिलीज किया गया है. इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी. यह फिल्म इसी साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके अलावा विद्या बालन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भुलैया 3’ में मंजूलिका के रूप में फिर से वापसी करने वाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

47 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago