लखीसराय में भीषण सड़क हादसा
Lakhisarai Accident: बिहार के लखीसराय में मंगलवार (20 फरवरी) की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. सड़क दुर्घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित बिहरौरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिसमें ऑटो में सवार 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर एक और व्यक्ति की मौत हो गई. बाकी लोगों का पटना में इलाज चल रहा है.
हादसे में मारे गए लोगों की पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है. अभी तक सभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पूरा मामला रामगढ़ चौक थाना इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, ऑटो में 14 लोग सवार थे. सभी मृक मुंगेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वहीं एक व्यक्ति लखीसराय का था. जैसे-जैसे मृतकों की पहचान हो रही है, उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: यूपी में इस हॉट सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी ने जारी की 5 सीटों के लिए नई लिस्ट
घटना को लेकर रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने बताया कि किसी तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की टक्कर हुई है. ऑटो में 13-14 लोग सवार थे. 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक शख्स की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हुई है. सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ये सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. रात के करीब 2 बजे हादसा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
MLC Election Results: चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे…
Rajendra Pal Gautam Controversy: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे…
FRRO के 'लीव इंडिया' नोटिस को चुनौती देने पहुंचे अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट…
Allahabad High Court Court 49 lawyers violence contempt: इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट 49 में हिंसा…
Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पर कुछ वस्तुओं का लेनदेन अशुभ माना जाता है. जानिए क्यों…
Mirzapur Politics: मिर्जापुर की सियासी गद्दी की जंग तेज हो गई है. अनुप्रिया पटेल को…