राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. मणिपुर से शुरू हुई ये यात्रा मुंबई में खत्म होगी. इसी बीच कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा बंद रहेगी. इस दौरान राहुल गांधी विदेश यात्रा पर रहेंगे. राहुल गांधी को लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देना है.
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विदेश यात्रा से वापस लौटकर राजस्थान के रास्ते 2 मार्च को मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंचेंगे. यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दौरान 100 लोकसभा सीटों को कवर किया जाएगा.
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार (20 फरवरी) को लखनऊ पहुंची थी. जहां राहुल गांधी के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद थे. लखनऊ पहुंचने पर जगह-जगह राहुल गांधी का लोगों ने स्वागत किया. वहीं राहुल गांधी पब्लिक को फ्लाइंग किस देते भी देखे गए. रात करीब 8.30 बजे राहुल गांधी घंटाघर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया.
राहुल गांधी ने कहा, “पहली ही यात्रा में मैंने हजारों लोगों से पूछा कि इस देश में जो नफरत फैल रही है इसका कारण क्या है? किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं से पूछा कि भाई देश में इतनी नफरत क्यों फैल रही है? और हजारों लोगों से जवाब मिला कि इस देश में गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल सकता है. न्याय केवल अरबपतियों के लिए है.”
इसे भी पढ़ें: भारत में लेसोथो की उच्चायुक्त और AAFT के अध्यक्ष द्वारा भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को किया गया सम्मानित
वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की टिप्पणी से पता चलता है कि उनके मन में उत्तर प्रदेश के लिए कितना जहर है. उन्होंने वायनाड में यूपी के मतदाताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया. आज उन्होंने वाराणसी और उत्तर प्रदेश के युवाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है.”
-भारत एक्सप्रेस
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…