अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्टर विक्रम गोखले
Vikram Gokhale: ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘दिल से’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की हालत नाजुक बनी हुई है. अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले का रिश्ता इतना पुराना है कि जब उनके पास रहने को घर नहीं मिल रहा था, तब अमिताभ बच्चन ने गोखले के लिए उस समय के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को चिट्ठी लिखी थी.
विक्रम गोखले की तबियत अचानक खराब होने के बाद उनको पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है. उनकी बेटी अपने पिता की सेहत की जानकारी देते हुए बताया है कि वो फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर ज्यादातर स्टार्स और उनके फैंस उनके लिए RIP पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन उनकी बेटी ने ये साफ कर दिया है कि उनके पिता और विक्रम गोखले की अभी जिंदा हैं, लेकिन बेहद नाजुक हालत में हैं.
ये भी पढ़ें- खंडाला में केएल राहुल और सुनीश शेट्टी की बेटी की होगी शादी, जानिए क्या है वेडिंग डेट और कौन सा ड्रेस पहनेगा का कपल
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Career) ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘परवाना’ से की थी. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इसके बाद एक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के पिता की भूमिका निभाई थी.
इसके बाद विक्रम गोखले ने ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में शानदार अभिनय देकर लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है. विक्रम गोखले को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसे कलाकार नजर आए थे.
जब अमिताभ बच्चन ने दिलवाया था सरकारी मकान ऐसा अक्सर कहा जाता है कि संघर्ष के दिनों से गुजर कर कुछ पाना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन उन दिनों अगर कोई आपका साथ दे दे तो वो समय आसानी से कट जाता है. ऐसे ही कुछ विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Struggle) के साथ भी हुआ था. अपने करियर की शुरूआत में उनको मुंबई में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था. उनके सामने रहने तक की समस्या थी, जिसके बाद अमिताभ बच्चन (Big B) ने उनकी मदद की थी.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Help Vikram Gokhale) ने गोखले के लिए मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को चिट्ठी लिखी थी. इसी आधार पर गोखले को मुंबई में सरकारी मकान मिला था. आज तक वे अमिताभ की इस मदद को भूले नहीं. इतना ही नहीं उन्होंने एक बार मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि ‘वे अपने संघर्ष के दिनों को याद करते थे. इस घटना का जिक्र ज़रूर करते हैं’.
बता दें कि हिंदी फिल्मों के अलावा विक्रम गोखले को टीवी सीरियल और मराठी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने साल 2010 में मराठी फिल्म ‘आघात’ के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी. 90 से ज्यादा फिल्मों और नाटकों में काम करने के बाद उन्होंने गले की बीमारी के बाद साल 2016 में संन्यास ले लिया था.
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…