Vivek Agnihotri Slam Heeramandi:
Vivek Agnihotri Slam Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फैंस इस सीरीज की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस सीरीज में फरदीन खान से लेकर मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा जैसे तमाम दिग्गज कलाकार हैं. साथ ही संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल भी नजर आ रही हैं.
इस सीरीज में ब्रिटिश राज में तवायफों के जीवन के बारे में दिखाया गया है. सीरीज की कहानी पाकिस्तान की लाहौर ‘हीरामंडी’ पर आधारित है. एक तरफ जहां इस सीरीज की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं. हाल ही में ‘द वैक्सीन वॉर’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सीरीज पर टिप्पणी की है साथ ही उस पाकिस्तानी डॉक्टर की भी तारीफ की है, जिसने इसकी आलोचना की है.
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की आलोचना करने वाली पाकिस्तानी डॉक्टर हम्द नवाज की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हम्द नवाज द्वारा एक शानदार आलोचना. मैंने शो तो नहीं देखा है, लेकिन मैं लाहौर की हीरामंडी में कुछ बार गया हूं. बॉलीवुड में तवायफों और वेश्यालयों को रोमांटिक बनाने की प्रवृत्ति है. यह एक दुखद टिप्पणी है, क्योंकि वेश्यालय कभी भी समृद्धि, ग्लैमर या सुंदरता का स्थान नहीं रहे हैं. ये मानवीय अन्याय, दर्द और पीड़ा के स्मारक हैं. इससे अपरिचित लोगों को श्याम बेनेगल की मंडी देखनी चाहिए.’
विवेक अग्निहोत्री ने सीरीज पर सवाल खड़े करते हुए आगे लिखा, ‘साथ ही एक सवाल जो हमें पूछना चाहिए कि क्या रचनात्मकता हमें मानवीय पीड़ा को ग्लैमराइज करने की आजादी देती है? क्या ऐसी फिल्म बनाना ठीक है जिसमें झुग्गी-झोपड़ी के जीवन को समृद्धि के जीवन के रूप में दर्शाया जाए? क्या झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को कपड़े पहने हुए ऐसे चित्रित करना ठीक है, जैसे कि वे अंबानी की शादी में शामिल हो रहे हों? कृपया चर्चा करें.’
ये भी पढ़ें: Shreyas Talpade को कोविड-19 वैक्सीन के कारण पड़ा दिल का दौरा? एक्टर ने बताई इसके पीछे की सच्चाई
बता दें कि पाकिस्तानी डॉक्टर हम्द नवाज ने ‘हीरामंडी’ की आलोचना करते हुए लिखा था, ‘अभी-अभी हीरामंडी देखी. इसमें हीरमंडी के अलावा सब कुछ मिला. मेरा मतलब है कि या तो आप अपनी कहानी 1940 के लाहौर में सेट न करें या अगर आप ऐसा करते हैं तो आप इसे आगरा के परिदृश्य, दिल्ली की उर्दू, लखनवी पोशाक और 1840 के माहौल में सेट न करें. एक लाहौरी होने के नाते मैं इसे अपना नहीं पा रही हूं.’
बता दे कि संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज को लेकर दी गई विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग उनका पक्ष ले रहे हैं तो कुछ लोग संजय के डायरेक्शन को डिफेंड कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…