सीजेआई चंद्रचूड़.
CJI Chandrachud: नेपाल के दौरे पर गए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने स्कूल की सजा के एक दर्दनाक अनुभव को याद किया, जिसने उनके दिल और आत्मा पर गहरी छाप छोड़ी थी. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बहुत सावधानी से व्यवहार किया जाना चाहिए, क्योंकि आप बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, यह उनकी दिमाग पर जिंदगी भर के लिए गहरा असर डालता है.
सीजेआई अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि टीचर ने कैसे उनके हाथ पर बेतें मारी थीं. जबकि, उन्होंने उनसे पीछे की तरफ डंडा मारने की विनती की थी. सीजेआई चंद्रचूड़ ने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित किशोर न्याय पर व्याख्यान देते हुए यह बात कही.
उन्होंने कहा, ‘मैं स्कूल का वह दिन कभी नहीं भूलूंगा, मैं कोई किशोर अपराधी नहीं था, जब मेरे हाथों पर डंडे से मारा गया था और मेरा अपराध कक्षा में सही आकार की सुइयां नहीं लाना था. मुझे अब भी याद है कि मैंने अपने शिक्षक से विनती की थी कि वह मेरे हाथ पर नहीं, बल्कि मेरे पीछे (नितंब) बेंत मारें.’
CJI चंद्रचूड़ ने आगे बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी माता-पिता को देने में बहुत शर्म आ रही थी. इतना ही नहीं, वे अगले कुछ दिनों तक दर्द सहते रहे और शरीर पर पड़े बेंत के निशान को छिपाने की कोशिश करते रहे. सीजेआई ने बताया कि उस घटना ने उनके दिल और आत्मा पर एक गहरी छाप छोड़ी थी. इस वाकये को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी जब वे काम करते हैं, तो वो बातें याद आती हैं.
सीजेआई ने बताया कि बच्चों पर उपहास की छाप बहुत गहरी होती हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक और समाजिक असमानता जैसी जटिल सामाजिक चुनौतियों के कारण बच्चे अक्सर अपराधी जैसा व्यवहार करने के लिए प्रेरित हो जाते हैं. बता दें कि सीजेआई चंद्रचूड़ नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के निमंत्रण पर नेपाल की 3 दिनों की आधिकारिक दौरे पर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…