हनी सिंह और अक्षय कुमार
Honey Singh On Akshay Kumar: मशहूर रैपर हनी सिंह बीमारी होने के बाद करीब दो साल तक ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहे. वहीं अब हनी सिंह वापसी करते हुए अपने न्यू म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन में बिजी हैं. वे अपने एल्बम हनी 3.0 को लेकर चर्चा में हैं. हनी सिंह की एल्बम ‘हनी 3.0’ का पहना गाना ‘नागन’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है. गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अब तक तक 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वहीं हनी सिंह ने अपनी खराब सेहत को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि जब वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे, तब बॉलीवुड के कई सितारे उनकी मदद को आगे आए. हनी सिंह ने बताया कि उस दौरान बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने उन्हें कई बार फोन किया था. लेकिन अपनी मानसिक हालत के चलते हनी सिंह किसी से भी फोन पर बात करना पसंद नहीं करते थे.
हनी सिंह ने बताया कि उस दौरान मैं बिल्कुल भी फोन पर बात नहीं कर पा रहा था. बावजूद इसके अक्षय से दो-तीन बार फोन पर बात की मैंने. मम्मी ने अक्षय कुमार से बात करने की सलाह देते हुए कहा कि उनसे बात कर. वो तेरे से बात करके ही मानेंगे. हनी सिंह ने कहा कि पाजी ने समझाया मुझे कि सब ठीक हो जाएगा. इसके अलावा सुझाव भी दिया कि दक्षिण भारत में एक आयुर्वेद का प्रोग्राम होता है वो जॉइन कर, उससे हेल्प मिलेगी काफी.
इसे भी पढ़ें: ऋतिक के केस से पहले आमिर खान मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे- कंगना रनौत ने किया खुलासा
हनी सिंह की लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री होगी रिलीज
मशहूर रैपर हनी सिंह ने अपने जीवन में तमाम उतार चढ़ाव देखे हैं. ऐसे में उनके जीवन पर नेटफ्लिक्स बहुत जल्द एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है. कुछ दिनों पहले ही इस बात का ऐलान किया गया था. ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने हनी सिंह की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को प्रोड्यूस किया है. डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह अपने जीवन के कई पहलुओं पर बात करते हुए भी दिखाई देंगे.
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…