खेल

SRH vs MI, IPL 2023: रोहित की बतौर कप्तान वापसी, कौन लगाएगा जीत की हैट्रिक?

SRH vs MI, IPL 2023: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस सीजन दोनों टीमों ने 4-4 मैच खेले है, जिसमें दोनो को 2 मैच में जीत मिली है. SRH के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

SRH: ऐडन मार्करम (C), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन.

MI: रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, हल वाधेरा, जेसन बेहरनडॉर्फ

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma, SRH vs MI: एक बड़े रिकॉर्ड के करीब ‘हिटमैन’, कोहली भी इस खास लिस्ट में शामिल

कौन लगाएगा जीत की हैट्रिक?

दोनों टीमो ने अपने पिछले दोनों मैच में जीत दर्ज की है और उनकी निगाह अब जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी. हालांकि ये राह किसी के लिए भी आसान नहीं होगी क्योंकि मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा.

रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वापसी

पिछले मुकाबले में प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा ने इस मैच में वापसी की. हालांकि उन्होंने पिछले गेम में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच का हिस्सा जरूर बने लेकिन कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए. इस सीजन भी रोहित शर्मा बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हालांकि कुछ मैचों में उन्होंने शुरुआत अच्छी जरुर की लेकिन उसे बड़े पारी में तब्दील नहीं कर पाए. उनका खामोश बल्ला मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है. टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा  बेहद शानदार फॉर्म में है और अगर उन्हें रोहित का साथ मिलता है तो किसी भी टीम के लिए एक बडी़ चुनौती बन सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago