मनोरंजन

जब खुद की शादी में ही 3 घंटे लेट पहुंचे थे Shatrughan Sinha, टूटने लगा था पूनम के सब्र का बांध, एक्टर ने खुद सुनाया था किस्सा

Shatrughan Sinha: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में खूब नाम कमाया. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. आज एक्टर फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर खुलासे करते रहते हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी एक आदत के लिए खूब जाना जाता है वह थी उनके लेट पहुंचने की आदत. फिल्म के सेट पर अक्सर देरी से पहुंचने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अपनी शादी के मंडप में भी 3 घंटे लेट पहुंचे थे. जिसके बाद से लोग उनका इंतजार करने लगे थे शत्रुघ्न बताते हैं कि पूनम मन ही मन खूब गुस्सा हुई थी. इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद किया था.

अपनी ही शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लेट होने की आदत के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं अपनी ही शादी में करीब 3 घंटे लेट पहुंचा था. मैं अक्सर सेट पर भी लेट जाता था, लेकिन मैं समय पर अपना काम पूरा करने के लिए भी जाना जाता हूं. उन्होंने कहा कई बार मैं काम को समय से पहले ही निपटा दिया करता था. मैंने कभी भी किसी को अपनी वजह से परेशानी में नहीं डाला न ही किसी को ताने मारे. नखरे भी नहीं दिखाये. यह भी कभी नहीं कहा कि मैं शूटिंग के मूड में नहीं हूं. मुझे बुखार भी होता था तो भी मैं सेट पर जाता था. उन्होंने कहा कि बीमार होने के बावजूद भी मैंने फिल्म ‘मेरे अपने’ की शूटिंग की थी.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कही ये बात

एक्टर ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी बात करते हुए कहा कि ये बात बुक में लिखी है मुझे मेरी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा था. उन्होंने मुझे कसम खिलाई कि मैं आज के बाद कभी भी ऐसा नहीं करूंगा. उसके बारे से मैंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि मैं वन वुमन मैन हूं. एक्टर ने कहा कि उनके साथ ऐसा होता था. वे शादी से पहली नहीं सोचते थे कि उनकी शादी किससे होगी बल्कि ये सोचते थे कि उनकी शादी किससे-किससे नहीं हो सकती थी. उन्होंने ऑप्शन खुले रखे थे.

ये भी पढ़ें:जादुई रहा लगान के ‘लाखा’ से अब तक का सफर: यशपाल शर्मा

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की ट्रेन भी हुई थी मुलाकात

शत्रुघ्न सिन्हा का पूनम से पहली मुलाकात एक ट्रेन में हुई और यहीं से दोनों को प्यार हो गया.  27 जून, 1965 की बात है, जब शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम चंद्रमणि पहली बार चलती ट्रेन में मिले थे. एक-दूसरे के सामने बैठे दोनों चुपचाप रो रहे थे क्योंकि उसे उसकी मौसी ने डांटा था और वह अपने परिवार और दोस्तों को पीछे छोड़ रहा था. पूनम की मौसी दो दिवसीय यात्रा पर शत्रुघ्न से प्रभावित हुईं और उन्हें मुंबई में उनके घर का पता दिया. 14 साल की खूबसूरत दोस्ती की शुरुआत हो गई जो बाद में एक सफल शादी में समाप्त हुई.

शत्रुघ्न सिन्हा ने देर होने की बताई वजह

शत्रुघ्न सिन्हा ने समय पर देर से पहुंचने की वजह बताते हुए कहा कि मेरी बेटी सोनाक्षी ने मेरे पिता से समय पर पहुंचना सिखा है. उन्होंने कहा, “मेरे दिवंगत पिता अमेरिका में पढ़े-लिखे थे और वह इतने समय के पाबंद थे कि अगर उन्हें 6 बजे कहीं जाना होता, तो वे 5.55 पर पहुंच जाते और 6 बजे घंटी बजा देते. उनकी पोती सोनाक्षी में वह गुण है. मेरे बेटे लव और कुश भी समय के पाबंद हैं लेकिन सोनाक्षी उन सभी में सबसे समय की पाबंद हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

33 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

40 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

48 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago