सिद्धार्थनगर में बस नाले में गिरी
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस नाले में जा गिरी. हादसे में साइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला, हादसे के समय बस में 53 लोग सवार थे. सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ. साइकिल सवार की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान साइकिल सवार मंगनी राम (50) और बस यात्री अजय वर्मा (14) तथा गामा (65) के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका CSC बढ़नी और सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बस सवार मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे. वहीं शुक्रवार शाम प्रतापगढ़ से भी हादसे की ऐसी ही खबर मिली. यहां बाघराय क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए.
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: GSVM मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अभद्रता के मामले में डॉक्टर का हुआ तबादला
-भारत एक्सप्रेस
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…