मनोरंजन

विदेशी फिल्म में देसी हीरोइन, कौन हैं Anasuya Sengupta? जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रच डाला इतिहास

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (77th Cannes Film Festival) का रेड कार्पेट इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इस इवेंट में भारत की तरफ से तमाम एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लिया है और उनके वीडियोज-फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे हैं.

इसी बीच अब भारत की अनसूया सेनगुप्ता (Anasuya Sengupta) ने यहां इतिहास रच दिया है. दरअसल, कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनसूया ने फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है.

खास बात यह है कि वह ये अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘शेमलेस’ के लिए मिला है. इसमें उन्होंने सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई है. ऐसे में जानते हैं एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता के बारे में…

शुक्रवार (24 मई) रात को अनसूया सेनगुप्ता को उनकी फिल्म ‘शेमलेस’ के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है. इस फिल्म में अनसूया सेनगुप्ता ने एक सेक्स वर्कर का रोल किया है, जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद वेश्यालय से भाग जाती है. फिल्म को बुल्गारिया के फिल्मेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानो ने डायरेक्ट किया था.

अनसूया ने अपने इस अवॉर्ड को दुनियाभर के समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया है. अनसूया सेनगुप्ता को सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग बधाई दे रहे हैं.

इस तरह से बनाई अपनी पहचान

अनसूया सेनगुप्ता के बारे में बात की जाए तो उन्होंने मुंबई में एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है. हाल फिलहाल वो गोवा में रहती हैं. अनसूया नेटफ्लिक्स के शो ‘मसाबा मसाबा’ के सेट को भी डिजाइन कर चुकी हैं. वहीं, उनकी पढ़ाई लिखाई पर नजर डाली जाए तो उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. एक्ट्रेस ने एक बार ‘द कोलकाता’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें खबर मिली थी कि उनकी फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन मिला है.

ये भी पढ़ें: 77th Cannes Film Festival: पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine as Light का शानदार प्रीमियर

Journalist बनाना चाहती थीं एक्ट्रेस

इतना ही नहीं, अनसूया सेनगुप्ता ने इंग्लिश लिटरेचर में पढ़ाई की है. वो पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का अवसर तलाश रही थीं.  साथ ही उनकी लाइफ में अन्य प्लान भी रहे. अनसूया ने साल 2009 में रिलीज हुई अंजन दत्ता की फिल्म ‘मैडली बंगाली’ में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था. इसके बाद वो 2013 में मुंबई आने से कुछ समय पहले ही थिएटर में काम किया. फिर उन्होंने बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर काम करना शुरू कर दिया था.

पर्सनल लाइफ

अनसूया की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने यशदीप के साथ शादी की है, जो कि पेशे से एक आर्टिस्ट हैं. पहली मुलाकात के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था और आज यशदीप उनके हसबैंड हैं. शादी की तस्वीरों को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था. ऐसे में एक इंटरव्यू में दोनों की पहली मुलाकात को लेकर सवाल किया गया था तो यशदीप ने बताया था कि वो घर पर ही मिले थे. उन्होंने पहली बार ऑनलाइन बात करना शुरू किया था. यश को अनसूया का आर्ट काफी पसंद आया था और वो उसकी एक कॉपी चाहते थे.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago