देश में जारी लोकसभा चुनाव अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. शनिवार (25 अप्रैल) को छठे चरण के चुनाव जारी हैं. इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं.
इसके अलावा इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 सीटें शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की अनंतनाग राजौरी सीट पर भी आज ही वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर मतदान पहले तीसरे चरण में होने थे, लेकिन इसे छठे चरण में शिफ्ट कर दिया गया है.
इस चरण में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे. चुनाव आयोग ने सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए हैं.
इस बार के चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई और पांच चरण में 20 मई को मतदान डाले जा चुके हैं. सातवें चरण के चुनाव 1 जून को होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
आम लोगों के साथ तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी शनिवार को वोट डाला. हम तस्वीरों के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि राजनेताओं ने किस तरह से मतदान किया. सभी तस्वीरें समाचार एजेंसी IANS की हैं.
– भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…