मनोरंजन

शूट पर अचानक फूट-फूट कर क्यों रोने लगी थीं सुष्मिता, जानिए ऐसा क्या हुआ था?

1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले. पर सुष्मिता ने महेश भट्ट की फिल से ‘दस्तक’ से डेब्यू करने का फैसला लिया. डेब्यू फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के मन में कई ख्वाब थे, लेकिन हुआ वो जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी.

19 नवंबर को मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. अब बात सुष्मिता सेन की हो रही है, तो ऐसे में उनकी लाइफ से जुड़ी कई कहानियां सामने आने लगती हैं. एक्ट्रेस की जिंदगी के खास पल पर वो किस्सा भी याद आने लगा, जब महेश भट्ट की वजह से सुष्मिता फूट-फूट कर रोयीं.

डेब्यू  किया महेश भट्ट की फिल्म से

1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले पर सुष्मिता ने महेश भट्ट की फिल्म से ‘दस्तक’ से डेब्यू करने का फैसला लिया.

डेब्यू फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के मन में कई ख्वाब थे, लेकिन हुआ वो जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी. कुछ महीने पहले सुष्मिता ने ट्विंक्वल खन्ना को दिये इंटरव्यू में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया था.

एक्ट्रेस बताती हैं कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद महेश भट्ट ने उन्हें कॉल किया था. महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म में उन्हें सुष्मिता सेन का रोल निभाना है. सुष्मिता को एक्टिंग नहीं आती थी. इसलिये उन्होंने पहले इस किरदार के लिये ना कर दिया. पर किसी तरह महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म के लिये राजी किया.

आगे वो बताती हैं, मैं फिल्म का सीन शूट कर रही थी, जिसमें मुझे अपने अपनी इयरिंग कानों से खींचते हुए निकालकर किसी पर फेंकनी थी. मैं बहुत बुरा कर रही थी. सुष्मिता बताती हैं कि उनका टेक देख कर महेश भट्ट को गुस्सा आया. इसके बाद उन्होंने 40 मीडिया पर्सन, 20 प्रोडक्शन असिस्टेंट के सामने सुष्मिता पर पर्सनल अटैक किया.

सुष्मिता के निकले आंसू

भरी महफिल में महेश भट्ट ने सुष्मिता सेन पर अटैक किया था. ये देख कर वो खूब रोने लगती हैं. रोते-रोते सुष्मिता ने शूट छोड़कर जाने का फैसला किया. इसके अलावा उन्होंने महेश भट्ट से ये भी कहा कि वो उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते. सुष्मिता सेन का गुस्सा देख कर महेश भट्ट ने कहा बस.

यही चीज कैमरे पर चाहिये. सुष्मिता सेन कहती हैं कि महेश भट्ट एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, जिन्होंने उनकी हिचक तोड़ने के लिये सबके सामने इतना कुछ कह दिया. महेश भट्ट के समझाने पर सुष्मिता सेन ने सीन शूट किया और उन्होंने इसे इतना परफेक्ट किया कि उनके कान भी छिल गए.

आज सुष्मिता भले ही बड़े पर्दे से दूरी बनाये हुए हैं, लेकिन ओटीटी पर वो धमाल मचा रही हैं. सुष्मिता सेन जल्द ही वेब शो ताली में भी नजर आने वाली हैं. ताली के जरिये पहली बार सुष्मिता को किन्नर के किरदार में देखा जायेगा. सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस से भी सबके लिये मिसाल बनी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवरात्र के आखिरी दिन PM मोदी ने शेयर किया देवी का शक्तिशाली स्तुति भजन, जानें ‘नारायणी नमस्तुते’ का महत्व

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…

3 minutes ago

UP Samuhik Vivah Yojana: बेटी की शादी पर अब सीधे खाते में आएंगे पैसे! यूपी सरकार ने बदले सामूहिक विवाह योजना के नियम

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…

16 minutes ago

चर्च में प्रार्थना के दौरान भरभरा कर गिरा क्रॉस, पादरी की दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…

22 minutes ago

Who is Anil Pandit: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के सरगना की पूरी कुंडली

Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…

33 minutes ago

राजस्थान के जंगलों में गूंजी दहाड़! रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व खुले, घर बैठे ऐसे करें सफारी बुक

Rajasthan Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए…

47 minutes ago

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…

1 hour ago