मनोरंजन

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, ऐसा क्या था ‘जहर कांड’, जिसमें पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव… इन दिनों भारत में सोशल मीडिया पर ये नाम छाया हुआ है. पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनकर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हलचल मचा दी थी, अब वह विवादों में हैं. विवाद भी एक-दो नहीं, बल्कि कई सारे पंगे..जिनमें उसका नाम आया है. इस बार बड़े कांड में  यूट्यूबर एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पिछले साल सेक्टर 39 में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की थी. वहीं इस कांड पर पुलिस ने उन्हें रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. पुलिस ने सांप के जहर की तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने प्रतिबंधित सांपों के जहर के मामले में गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने एल्विश के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उसे नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई. वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि उनको थोड़ी देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एल्विश यादव के साथ इन 5 को किया गिरफ्तार

रअसल 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज तकी थी. जिसमें नोएडा पुलिस ने 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर से एल्विश यादव मुसिबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं.

X.Com पर ट्रेंड हुआ था #ArrestElvishYadav

हाल ही एल्विश पर गुरुग्राम में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था. इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक युवक को दनादन मारते हुए देखा गया. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब एल्विश ने ऐसा कुछ किया हो. कुछ हफ्तों पहले उसका नाम जहरीलों सांपों की तस्करी, नशा और युवतियों की प्रताड़ना से जोड़ा गया. जिसके चलते सोशल मीडिया पर #ArrestElvishYadav ट्रेंड होने लगा था.

डिब्बी में मिला था स्नेक वेनम

दरअसल 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज तकी थी. इसमें एल्विश यादव भी आरोपी थे. इस मामले में सांपों के जहर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें राहुल, टीटूनाथ, जकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं. राहुल के पास से पुलिस को 20ml जहर मिला था. जानकारी के मुताबिक जब इस जहर को टेस्ट के लिए भेजा गया तो फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि ये जहर कोबरा का ही था. पुलिस का आरोप था कि एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के साथ-साथ अपने शूट में भी सांपों का इस्तेमाल करते हैं.

वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाज एल्विश ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय पह मुंबई में थे और उनका इस मामले में से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि वह मामले की जांच में हर तरीके से सहयोग करने को तैयार है लेकिन बिना सबूत उनका नाम खराब करने की कोशिश ना की जाए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

11 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

28 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

46 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago